अपडेटेड 19 March 2026 at 16:59 IST
Delhi Maa Durga Temple: झंडेवालान से कालकाजी तक, नवरात्रि के दौरान जरूर करें मां दुर्गा के 9 मंदिरों के दर्शन; पूरी होंगी सभी मुरादें
Delhi Maa Durga Temple: अगर आप भी नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें।
Delhi Maa Durga Temple: चैत्र या फिर शारदीय नवरात्रि हो, नवरात्रि के नौ दिन दिल्ली में एक अलग ही भक्तिमय उत्साह देखने को मिलता है। राजधानी दिल्ली न केवल अपनी आधुनिकता के लिए जानी जाती है, बल्कि यहां स्थित प्राचीन शक्तिपीठ और सिद्ध मंदिर भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र भी हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान दिल्ली के इन 10 मंदिरों में दर्शन कर लें। तो भक्तों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और वह माता के दरबार से कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं।
आइए आपको इस लेख में विस्तार से दिल्ली में स्थित मां दुर्गा के मंदिर के बारे में बताएंगे।
झंडेवालान देवी मंदिर (करोल बाग)
दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक झंडेवालान मंदिर का अपना ऐतिहासिक महत्व है। नवरात्रि के दौरान यहाँ मां का भव्य श्रृंगार किया जाता है। माना जाता है कि यहां झंडा चढ़ाने की पुरानी परंपरा के कारण इसका नाम 'झंडेवालान' पड़ा।
कालकाजी मंदिर (नेहरू प्लेस)
दक्षिण दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर को 'मनोकामना सिद्ध पीठ' कहा जाता है। यहाँ मां काली का वास है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां ने इसी स्थान पर रक्तबीज का वध किया था। यहाँ की आरती का अनुभव अलौकिक होता है।
छतरपुर मंदिर (महरौली)
यह मंदिर मां कात्यायनी को समर्पित है। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर रात के समय रोशनी में नहाया हुआ किसी स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है।
योगमाया मंदिर (महरौली)
कुतुब मीनार के पास स्थित यह मंदिर भगवान कृष्ण की बहन योगमाया को समर्पित है। इसे दिल्ली के पांच प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है, जिसका अस्तित्व महाभारत काल से जुड़ा है।
शीतला माता मंदिर (गुड़गांव बॉर्डर)
यह दिल्ली-NCR की सीमा पर है, लेकिन दिल्लीवासियों की इसमें अटूट श्रद्धा है। चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा के लिए भक्त यहां विशेष रूप से दर्शन करने आते हैं।
कात्यायनी शक्तिपीठ (छतरपुर)
छतरपुर परिसर में ही स्थित मां कात्यायनी का यह स्वरूप अत्यंत फलदायी माना जाता है। यहां नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है और भक्त घंटों कतार में लगकर मां का आशीर्वाद लेते हैं।
गुफा वाला मंदिर (प्रीत विहार)
पूर्वी दिल्ली का यह मंदिर अपनी कृत्रिम गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मां वैष्णो देवी के दर्शन जैसा अनुभव होता है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करता है।
कालीबाड़ी मंदिर (कनॉट प्लेस)
बंगाली समुदाय और दिल्ली के अन्य भक्तों के लिए यह श्रद्धा का बड़ा केंद्र है। यहां की दुर्गा पूजा और संधि पूजा देखने लायक होती है। यहां का वातावरण आपको कोलकाता की याद दिला देगा।
ये भी पढ़ें - Coconut Water Vs Nimbu Paani: नवरात्रि पर फास्टिंग के दौरान नारियल पानी या नींबू पानी... क्या पीना हैं ज्यादा फायदेमंद?
श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ (छतरपुर)
यह विशाल मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। नवरात्रि में यहां की सज्जा और अनुष्ठान देखने योग्य होते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 16:58 IST