अपडेटेड 19 March 2026 at 16:09 IST
Coconut Water Vs Nimbu Paani: नवरात्रि पर फास्टिंग के दौरान नारियल पानी या नींबू पानी... क्या पीना हैं ज्यादा फायदेमंद?
Coconut Water Vs Nimbu Paani: गर्मी का मौसम आ ही गया है। ऐसे में इस दौरान खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप गर्मी में नारियल या नींबू पानी पीते हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्मी में कौन ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Coconut Water Vs Nimbu Paani: गर्मियों की शुरुआत होते ही शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस मौसम में हम अक्सर ऐसे ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं जो न केवल प्यास बुझाएं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी दें। जब बात नेचुरल हाइड्रेशन की आती है, तो दो नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं पहला नारियल पानी और दूसरा नींबू पानी।
अब गर्मी और नवरात्रि के हिसाब से देखा जाए तो कौन सा ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
गर्मी में नारियल पानी पीने के फायदे क्या हैं?
नारियल पानी को 'नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक' माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पसीने के जरिए शरीर से निकलने वाले टॉक्सिन्स सबसे ज्यादा जरूरी माने जाते हैं। इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और फैट बिल्कुल नहीं होता, जो इसे वजन घटाने वालों के लिए आदर्श बनाता है। पोटैशियम की अधिकता के कारण यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।इसके नियमित सेवन से त्वचा में चमक आती है और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
गर्मी में नींबू पानी पीने के फायदे क्या हैं?
नींबू पानी सबसे पसंदीदा और किफायती समर ड्रिंक है। यह न केवल रिफ्रेशिंग है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल का है। नींबू में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन सुधरता है।
नींबू की खुशबू और इसका साइट्रिक एसिड सुस्ती को दूर कर तुरंत ताजगी का एहसास कराता है। यह लिवर को साफ करने और शरीर के pH लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 का ऐसा चढ़ा बुखार... 'टेक्निकल गुरुजी' ने UAE से पकड़ी फ्लाइट और मूवी देखने पहुंच गए दिल्ली, खुद शेयर किया VIDEO
नवरात्रि पर फास्टिंग के दौरान नारियल पानी या नींबू पानी कौन है फायदेमंद?
नवरात्रि पर फास्टिंग के दौरान आप नारियल पानी पीएं। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को रोकते हैं। यह तुरंत एनर्जी देता है, जिससे सुस्ती महसूस नहीं होती है। इतना ही नहीं, खाली पेट नारियल पानी पीने से एसिडिटी की समस्या कम होती है। इसलिए आप नारियल पानी पीएं। यह नींबू पानी से ज्यादा फायदेमंद है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 16:09 IST