अपडेटेड 22 July 2025 at 20:53 IST
Lal kitab Dhan Prapti ke Upay: लाल किताब के ये 5 उपाय करें, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, घर में आएगा धन
लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं अगर जिन्हें आप अपनाते हैं तो आपके घर में सुख, समृद्धि और धन की कमी नहीं होगी और आपके व्यापार और नौकरी में दिन प्रतिदिन सफलता मिलेगी। आईए जानते हैं कौन से है वो उपाय?
जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी होती है लेकिन अगर भाग्य आपका साथ ना दे तो सारी मेहनत बेकार रह जाती है। मेहनत के साथ भाग्य के साथ बहुत जरूरी होता है। लाल किताब के अनुसार मेहनत का नतीजा पाने के लिए आप अपने भाग्य में सुधार कर सकते हैं। लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपना कर आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बरसा सकते हैं।
लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं अगर जिन्हें आप अपनाते हैं तो आपके घर में सुख, समृद्धि और धन की कमी नहीं होगी और आपके व्यापार और नौकरी में दिन प्रतिदिन सफलता मिलेगी। आईए जानते हैं कौन से है वो उपाय?
1. लाल चंदन तुलसी पर चढ़ाएं: रात को सोते समय तांबे के बर्तन में लाल चंदन रखें, सुबह उस चंदन को तुलसी के पौधे में चढ़ाए। ऐसा करने से धन की समस्या दूर होगी और आपके जीवन में समृद्धि आएगी।
2. घर की तिजोरी में एक ढक्कन वाली चांदी का डिब्बी रखें, डिब्बी में पानी भर दें। जब भी पानी सूख जाए तो उसे तुरंत दोबारा भर दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।
3. शुक्रवार के दिन पेड़, चींटी, पंछी, गाय, कुत्ता, कौवा, कछुए और मछली जैसे जीवों को भोजन का प्रबंध करें। इन सभी कार्यों से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
4. अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में दही मिलाकर स्नान करें और ऐसा करते समय लकड़ी के पटले का इस्तेमाल करें। लगातार 11 शुक्रवार ऐसा करना होगा।
5. माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 21 शुक्रवार तक नारियल वाला पानी अपने और अपने घर के सदस्यों के ऊपर से उतार कर अग्नि में डालकर जला दें या फिर विसर्जित करते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 July 2025 at 20:53 IST