अपडेटेड 15 December 2025 at 13:22 IST
Feng Shui Tips: रात को बार-बार खुल जाती है सोते हुए नींद? करें फेंगशुई से जुड़े ये उपाय, जानें बैडरूम में क्या रखें और क्या नहीं?
अगर रात में बार-बार नींद खुल जाती है, तो हो सकता है आपके Bedroom में फेंगशुई दोष हो। जानें क्या रखें और क्या हटाएं बैडरूम से अच्छी नींद के लिए।
Feng Shui Tips In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरी और गहरी नींद मिलना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई लोग रात में बार-बार नींद खुलने, बेचैनी या सुबह उठते ही थकान महसूस करने की समस्या से जूझते हैं। फेंगशुई के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण बेडरूम में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। बेडरूम हमारे शरीर और मन को आराम देने की जगह है, इसलिए यहां सही चीजों का होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में क्या रखें और क्या नहीं, ताकि नींद बेहतर हो सके।
बेडरूम में बिस्तर की सही दिशा
फेंगशुई के अनुसार, पलंग को दक्षिण या पश्चिम दीवार के सहारे रखना शुभ माना जाता है। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है, तनाव कम होता है और नींद गहरी आती है।
सॉफ्ट और हल्की लाइटिंग
बेडरूम में बहुत तेज रोशनी नहीं होनी चाहिए। हल्की और सॉफ्ट लाइट कमरे में शांत ऊर्जा फैलाती है, जिससे दिमाग रिलैक्स होता है और नींद जल्दी आती है। सोने से पहले बहुत तेज या सफेद रोशनी से बचें।
सकारात्मक ऊर्जा वाले चित्र
बेडरूम की दीवारों पर ऐसे चित्र लगाएं जो मन को सुकून दें। इसके लिए प्राकृतिक दृश्य, फूलों की तस्वीरें, खुशहाल परिवार के चित्र या राधा-कृष्ण की तस्वीरें दीवारों पर लगा सकते हैं। ये चित्र सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।
बेडरूम में छोटे पौधे रखें
फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में छोटे इनडोर पौधे रखना शुभ होता है। स्नेक प्लांट या लैवेंडर जैसे पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और कमरे में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं। इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
साफ-सुथरा और व्यवस्थित कमरा
अव्यवस्थित और गंदा बेडरूम नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है, जिसका सीधा असर मन और नींद पर पड़ता है। इसलिए बेडरूम को हमेशा साफ, व्यवस्थित और हल्का-फुल्का रखें। अनावश्यक सामान हटाकर रखें।
अगर आपकी नींद बार-बार खुल जाती है या आप पूरी तरह रिलैक्स महसूस नहीं करते, तो बेडरूम में फेंगशुई के ये छोटे-छोटे बदलाव जरूर अपनाएं। सही दिशा में बिस्तर, हल्की रोशनी, सकारात्मक चित्र, हरे पौधे और साफ वातावरण आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और आपको सुकून भरी रात का अनुभव देंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 13:22 IST