अपडेटेड 15 December 2025 at 12:30 IST

Vastu Tips For Clock: घर की दीवार पर गलत दिशा में लगी घड़ी बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, तुरंत करें ये काम, वास्तु दोष होंगे दूर

Vastu Ke Upay: घर की दीवार पर गलत दिशा में लगी घड़ी जीवन में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव ला सकती है। जानें घड़ी लगाने के वास्तु नियम और उपाय जिससे दूर होंगे दोष।

vastu-tips-for-wall-clock-directions-dosh-upay
घर में घड़ी किस दिशा में लगाएं | Image: Freepik

Vastu Tips For Wall Clock In Hindi: घर की दीवार पर टंगी घड़ी हमें समय बताती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका असर हमारे जीवन और घर की ऊर्जा पर भी पड़ता है। अक्सर हम घड़ी को सजावट के लिए कहीं भी लगा देते हैं, लेकिन अगर यह गलत दिशा में लगी हो या सही तरीके से न रखी जाए, तो घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं दीवार घड़ी से जुड़े आसान वास्तु नियम, जिन्हें अपनाकर आप वास्तु दोष से बच सकते हैं।

घड़ी लगाने की सही दिशा

Uploaded image
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीवार घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगानी चाहिए।
  • उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास माना जाता है, इसलिए इस दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • पूर्व दिशा सूर्योदय और नई ऊर्जा की दिशा है, यहां घड़ी लगाने से घर में सकारात्मकता और उत्साह बना रहता है।

घड़ी से जुड़ी जरूरी सावधानियां

  • घर में खराब या बंद घड़ी बिल्कुल न रखें। रुकी हुई घड़ी रुकी हुई तरक्की का संकेत मानी जाती है।
  • घड़ी को हमेशा साफ-सुथरा रखें। उस पर धूल जमना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
  • दीवार घड़ी के लिए हल्के और शुभ रंग चुनें। काले रंग की घड़ियों को वास्तु में शुभ नहीं माना जाता।
  • घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करना अशुभ माना गया है और इससे घर की शांति भंग हो सकती है।
Uploaded image

कहां नहीं लगानी चाहिए घड़ी? 

  • बेड के ठीक सामने या सिर के ऊपर घड़ी लगाने से बचें।
  • पूजा घर में भी घड़ी लगाने की सलाह नहीं दी जाती है।

दीवार घड़ी भले ही छोटी सी चीज लगे, लेकिन वास्तु के अनुसार इसका सही स्थान और स्थिति घर की खुशहाली में अहम भूमिका निभाती है। अगर आपकी घड़ी गलत दिशा में लगी है या खराब पड़ी है, तो तुरंत उसे सही जगह लगाएं या बदल दें। इन आसान वास्तु उपायों को अपनाकर आप घर की नकारात्मकता दूर कर सकते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ा सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Happy Life: इन आदतों को तुरंत छोड़ दें, वरना नहीं हो पाएंगे जीवन में सफल, जिंदगीभर रहेंगे कंगाल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 12:30 IST