Ravana Dahan Muhurat 2025: आज किस मुहूर्त में होगा रावण दहन? जान लें अपने शहर का सही समय

Ravana Dahan Muhurat 2025:विजयदशमी या दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। वहीं इस दिन रावण दहन करने का भी विधान है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आपके हर में रावण दहन किस समय होगा?

Ravana Dahan Muhurat 2025 | Image: Freepik

Ravana Dahan Muhurat 2025: दशहरा पर्व बेहद खास माना जाता है। वहीं इस साल रावण दहन 2 अक्टूबर यानी की आज है। इस दिन सभी भक्त प्रभु श्रीराम की पूजा के साथ-साथ मां दुर्गा का पूजा विधिवत रूप से करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और साथ ही माता दुर्गा ने महिषासुर नाम के दानव का वध किया था।

 इस दिन श्रीराम और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने का विधान है। अब ऐसे में आपके शहर में किस मुहूर्त में रावण दहन किया जाएगा? 

रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या है? 

पंचांग के अनुसार, रावण दहन का शुभ समय 2 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 10 मिनट तक है। यह प्रदोष काल का समय है। इस दौरन रावण दहन करा सबसे शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - 'तुम कुछ नेताओं से बेहतर हो...' सिमी ग्रेवाल ने रावण के नाम लिखा खास खत, तारीफ करते हुए कहा- तुम्हें जलाने की क्या जरूरत?

आपके शहर के अनुसार रावण दहन का समय 

आपके शहर रावण दहन के समय में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है। लेकिन यह समय उत्तम फलदायी माना गया है। 

  • नई दिल्ली  -  शाम 6:05 बजे से 7:10 बजे तक
  • नोएडा -   शाम 6:05 बजे से 7:10 बजे तक
  • लखनऊ -  शाम 6:05 बजे से 7:10 बजे तक
  • कानपुर -   शाम 6:05 बजे से 7:10 बजे तक
  • वाराणसी -   शाम 5:45 बजे से 7:10 बजे तक
  • अयोध्या -   शाम 5:46 बजे से 7:10 बजे तक
  • मुंबई -  शाम 6:26 बजे से 7:10 बजे तक
  • पटना  शाम 5:36 बजे से 7:10 बजे तक
  • जयपुर -   शाम 6:16 बजे से 7:10 बजे तक
  • चंडीगढ़ -   शाम 6:10 बजे से 7:10 बजे तक
  • पुणे -   शाम 6:22 बजे से 7:10 बजे तक
  • कोलकाता -   शाम 5:23 बजे से 7:10 बजे तक
  • देहरादून -   शाम 6:02 बजे से 7:10 बजे तक
  • गुरुग्राम -   शाम 6:05 बजे से 7:10 बजे तक

रावण दहन का महत्व क्या है? 

दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है क्योंकि यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर अत्याचारी शासन का अंत किया था। इस दिन सभी लोग अपने भीतर की दस बुराइयों जैसे कि जैसे काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार का नाश कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 17:25 IST