अपडेटेड 16 July 2024 at 18:11 IST
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, देवी लक्ष्मी की कहानी पूरा करेगी व्रत
Vrat katha of devshayani ekadashi: यदि आप देवशयनी एकादशी पर व्रत रख रहे हैं तो आप इस दिन यहां दी व्रत कथा को जरूर पढ़ें। जानते हैं इस व्रत कथा के बारे में…
Vrat katha of devshayani ekadashi: इस साल देवशयनी एकादशी 17 जुलाई यानी कल दिन बुधवार को मनाई जा रही है। ऐसे में बता दें कि इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और व्रत कथा भी पढ़ते हैं। हर महीने दो एकादशियां आती हैं और साल में 24 एकादशी मनाई जाती हैं। लेकिन देवशयनी एकादशी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस एकादशी के बाद देव 4 महीने के लिए सो जाते हैं और उसके बाद देवउठानी एकादशी पर उठते हैं।
ऐसे में यदि आप देवशयनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप कौन सी व्रत कथा पढ़ें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन सी व्रत कथा पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
देवशयनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा
एक बार मां लक्ष्मी की बहने वैकुंठ धाम गईं। वहां उन्होंने भगवान विष्णु को देखा और उन पर मोहित हो गईं। उन्हें पाने के लिए बहनों ने तप किया और भगवान विष्णु से वरदान मांगा कि वह उनके साथ चलें। भगवान विष्णु उन्हें वरदान देने के लिए बाध्य थे। ऐसे में भगवान विष्णु को उनके साथ पाताल लोक जाना पड़ा। जब भगवान विष्णु पाताल लोक गए तो उनके साथ अन्य देवी देवता भी गए।
इस दौरान भगवान विष्णु की जगह शिव जी ने सृष्टि का पालन पोषण किया। जब भगवान विष्णु लौटकर नहीं आए और वह सब कुछ भूल गए तब मां लक्ष्मी ने शिवजी से प्रार्थना की। तब शिवजी पाताल लोक गए। उस दौरान विष्णु जी और शिव जी का भयंकर युद्ध हुआ। भयंकर युद्ध के दौरान शिव जी ने अपनी शक्ति से विष्णु जी को सब कुछ याद दिलाया। तब विष्णु जी भगवान शिव के साथ दोबारा बैकुंठ धाम गए और अन्य देवी देवता भी निद्रा से जागकर उनके साथ गए।
जिस दिन भगवान विष्णु पाताल लोक गए उसे दिन एकादशी थी इसलिए उसे दिन को देवशयनी एकादशी कहते हैं और जिस दिन वह लौट कर आए उसे दिन भी एकादशी थी इसलिए उसे दिन को देव उठानी एकादशी कहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 July 2024 at 18:09 IST