अपडेटेड 16 July 2024 at 17:11 IST
Kanwar Yatra 2024: कितने तरह की होती है कांवड़ यात्रा? एक में तो कांवड़ियों का रुकना भी मना...
Kanwar Yatra 2024: क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है और सबसे मुश्किल कांवड़ यात्रा कौन सी होती है। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ की यात्रा शिव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार से कम नहीं होती। इस महीने का यानी सावन के महीने का शिव भक्ति न जानें कब से इंतजार करते हैं। वहीं आपको बता दें कि इस साल कांवड़ यात्रा 22 जुलाई को निकाली जाएगी यानी सावन के महीने की शुरुआत इसी दिन से हो रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं की कांवड़ यात्रा भी कई प्रकार की होती है। जी हां, कावड़ यात्रा कई तरीके से निकाली जा सकती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कावड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है और सबसे कठिन यात्रा कौन सी होती है। पढ़ते हैं आगे…
कितने तरह की होती है कांवड़ यात्रा?
1 - सामान्य कांवड़ यात्रा
बता दें कि इस यात्रा के दौरान कांवरियां बीच में रुक भी सकते हैं और आराम भी कर सकते हैं। हालांकि वह अपना कांवड़ जमीन पर नहीं रख सकते। वरना उन्हें दोबारा से अपनी कांवड़ यात्रा शुरू करनी पड़ती है।
2 - डाक कांवड़ यात्रा
इस यात्रा में कावड़ यात्रा एक भी मिनट नहीं रुकते हैं। वहीं लगातार चलते रहते हैं। ऐसे में मंदिरों में और जगह-जगह पर इन लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। यह थोड़ी मुश्किल यात्रा मानी जाती है।
Advertisement
3 - खड़ी कांवड़ यात्रा
इस कांवड़ यात्रा में भी कांवरियां लगातार चलते रहते हैं। लेकिन उनके साथ दो से तीन लोग भी चलते हैं जो बीच-बीच में उनके कांवड़ को पकड़ते हैं और उन्हें आराम देते हैं।
4 - दांडी कांवड़ यात्रा
यह कावड़ यात्रा बेहद ही मुश्किल और कठिन मानी जाती है। इस यात्रा के दौरान कांवरिया दंड देते हुए जाते हैं। यह कारण है कि इस यात्रा के दौरान कांवड़ियों को अत्यधिक समय लग जाता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 July 2024 at 17:11 IST