अपडेटेड 6 August 2024 at 23:29 IST

बचपन में कहां चली गईं श्रीराम की बहन? राजा दशरथ ने किसके हाथों में सौंप दी बेटी...

Whose daughter is Shanta in Ramayana?: क्या आप जानते हैं श्रीराम की एक बहन भी थी और उसे राजा दशरथ को गोद दे दिया था? जानें इसके बारे में...

दशरथ की पुत्री कौन थी? (Who is Shanta Devi?) | Image: social media

What happened to Rama's sister Shanta?: आपको यह तो पता है कि भगवान श्री राम के तीन भाई थे। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि उनकी एक बहन भी थी? जी हां, राजा दशरथ की एक पुत्री भी थीं, जो राम से भी बड़ी थीं। लेकिन उनका क्या हुआ और क्यों राजा दशरथ ने उन्हें गोद दे दिया, इसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राजा दशरथ ने अपनी पुत्री को गोद क्यों दिया और श्री राम की बहन के साथ क्या हुआ। पढ़ते हैं आगे… 

दशरथ की पुत्री कौन थी? (Who is Shanta Devi?) 

श्री राम की बहन का नाम शांता था। वो हर क्षेत्र में निपुण होने के साथ-साथ सर्वगुण संपन्न भी थीं। ऐसे में एक बार महाराज दशरथ और कौशल्या से मिलने उनके घनिष्ठ मित्र रोमपद आए। रोमपद कोई और नहीं बल्कि अंगदेश के राजा थे। बता दें कि अंगदेश के राजा रोमपद के साथ कौशल्या की बहन वर्षिणी का विवाह हुआ था। 

कौशल्या की बहन के लिहाज से वर्षिणी शांता की मौसी भी लगती थीं। ऐसे में जब वर्षिणी ने शांता को देखा तो उस पर मोहित हो गईं। उन्होंने अपने पति रोमपद से शांता को गोद लेने की इच्छा जताई। रोमपद भी इस बात से खुश हो गए और उन्होंने राजा दशरथ के सामने शांता को गोद लेने की बात रखी। तब देवी कौशल्या और राजा दशरथ ने इस बात को स्वीकार किया और अपने घनिष्ठ मित्र को अपनी बेटी सौंप दीं। 

इस प्रकार शांता अंगदेश की राजकुमारी बन गईं। वहीं एक ये भी मान्यता है कि राजा दशरथ की पुत्री का जब जन्म हुआ तो वह सिंहासन पर नहीं बैठ सकती थी, इसी कारण राजा दशरथ ने शांता को गोद दे दिया था। लेकिन जब बहुत साल बीत गए और राजा दशरथ को कोई पुत्र नहीं हुआ तब उन्होंने ऋषि श्रृंगी से पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ करवाया, जिसमें शांता भी शामिल हुईं। उसके बाद दशरथ को चार पुत्र हुए।

ये भी पढ़ें - दशरथ के नाती ने भी लड़ा महाभारत का युद्ध, मार गिराया अर्जन का पुत्र...

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 18:10 IST