अपडेटेड 16 March 2026 at 14:56 IST
Chaturgrahi Yog 2026: राहु-मंगल-बुध और चंद्रमा के संयोग से बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, जानें किन 3 राशियों को लगेगा जैकपॉट
Lucky Zodiac Signs March 2026: एक ही राशि में चार ग्रहों के आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। ऐसे में राहु, बुध, मंगल और चंद्रमा के संयोग से मार्च के महीने में चतुर्ग्रही राजयोग बनने जा रहा है।
Chaturgrahi Yog 2026 Lucky Zoidac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब एक ही राशि में कई ग्रह एक साथ आ जाते हैं तो खास योग बनता है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।
आज 16 मार्च की शाम को चतुर्ग्रही योग 2026 बनने जा रहा है। इस समय कुंभ राशि में पहले से राहु, मंगल और बुध मौजूद हैं। वहीं शाम 6 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इस तरह एक ही राशि में चार ग्रहों के आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार, इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ माना जा रहा है। इन लोगों को करियर, धन और परिवार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग तरक्की के संकेत दे सकता है। इस दौरान कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिलने की संभावना है। इसके अलावा परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है। इस दौरान किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। साथ ही इस समय किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए भी यह योग राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ऐसे में करियर से जुड़ी परेशानियों में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। स्त्री पक्ष से धन लाभ होने की संभावना बन सकती है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो इस समय उसके वापस मिलने की भी संभावना बन सकती है। साथ ही स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग खासकर शिक्षा और करियर के मामले में अच्छा माना जा रहा है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। साथ ही, विदेश से जुड़े अवसर मिलने की संभावना बन सकती है। इसके अलावा इस समय प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
क्या होता है चतुर्ग्रही योग?
जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ मौजूद होते हैं, तब चतुर्ग्रही योग बनता है। ज्योतिष के अनुसार यह योग कई बार अचानक बदलाव और बड़े अवसर भी लेकर आता है। हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली और ग्रह स्थिति पर भी निर्भर करता है।
यह जरूर पढ़ें: Lord Shiva Puja: किस समय नहीं करनी चाहिए भगवान शिव की आराधना? जानें भोलेनाथ की पूजा का सही समय, बनी रहेगी कृपा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 14:56 IST