अपडेटेड 7 January 2026 at 11:22 IST
Chandra Grahan 2026: होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? भारत में कहां-कहां दिखेगा, क्या होगा सूतक काल
Chandra Grahan 2026: अगर आप भी ग्रह, नक्षत्र और चंद्र ग्रहण में विश्वास रखते हैं, तो 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां दिखेगा और क्या होगा सूतक काल।
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। संयोगवश इस दिन पूरे देश में होली का पावन त्यौहार भी मनाया जाएगा। हालांकि, हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण वाले दिन होलिका दहन और अगले दिन 4 मार्च को होली खेली जाएगी।
होली के खास मौके पर एक और धार्मिक पक्ष जुड़ा हुआ है। जी हां, होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। चंद्र ग्रहण वह क्षण होता है, जब पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव-जंतु और पशु-पंक्षी समेत सभी मनुष्य पर भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि भारत में यह चंद्र ग्रहण कितने बजे घटित होगा और कहां-कहां दिखाई देने वाला है।
कितने से कितने बजे तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, होली पर चंद्र ग्रहण का होना एक दुर्लभ संयोग है। इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होने वाली है। मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं करना चाहिए।
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां दिखेगा?
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च दिन मंगलवार को होगा, यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। मान्यता के अनुसार इस चंद्र ग्रहण का मेष राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव होगा। इसके अलावा, सिंह और कर्क राशि पर भी इसका असर देखा जा सकता है। मान्यता के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना सही माना जाता है।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा?
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले इसका सूतक काल भारत में लागू हो जाएगा। भारत में चंद्रोदय होने से पहले ही चंद्र ग्रहण खत्म भी हो जाएगा। इस दिन दान-पुण्य करना अच्छा माना जाता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 19:55 IST