अपडेटेड 29 January 2026 at 08:12 IST
Aaj Ka Rashifal: कारोबार में आर्थिक लाभ के योग और सरकारी क्षेत्र से जुड़े अटके काम होंगे पूरे; कैसा रहेगा आपका दिन?
Aaj Ka Rashifal: आज जहां कुछ राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं, तो वही कुछ के सरकारी क्षेत्र से जुड़े अटके काम पूरे होंगे।
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग बीतने वाला है। जहां कुछ राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं, तो वही कुछ के सरकारी क्षेत्र से जुड़े अटके काम पूरे होंगे। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव के प्रयास करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी मित्र की मदद से लाभ पहुंच सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिनचर्या में बदलाव लाने से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ सकता है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। आज काम का अधिक दबाव हो सकता है। मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का निदान संभव है। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कठिन परिश्रम से लाभ की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बहस हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार के मामलों में दिन सुखद रह सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में संयम से काम लें। कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस में कमाई के मामले में वृद्धि होने के आसार हैं। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। किसी उलझन का समाधान मिल सकता है। करियर में लाभदायक मौका मिलने की संभावना है। विरोधियों से सक्रिय रहें। संतान को लेकर चिंता सता सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। राजनीतिक संपर्क से लाभ के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। प्रेमी जोड़े घर में शादी की बात चला सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। कोई भी जोखिम भरे काम करने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उथल पुथल भरा रहेगा। दिन भर तो भागदौड़ और परेशानी रहेगी, लेकिन शाम का समय सुखद बीतेगा। वरिष्ठ लोगों से संपर्क का दायरा बढ़ेगा। सगे-संबंधी से मलने का संयोग बन सकता है। वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता बनाकर रखें। आज किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। सरकारी क्षेत्र में अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। लुभावने डील के चक्कर में फंसने से बचें। सेहत के मामले में धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज भाग्य उन्नति का नया अवसर लेकर आएगा। नौकरी में अनुभव का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखना बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 January 2026 at 08:12 IST