Chanakya Niti: इस जगह पर न करें शर्म, वरना झेलना पड़ेगा नुकसान
Chanakya Niti in hindi: व्यक्ति को क्या करने के दौरान शर्म नहीं करनी चाहिए, जानते हैं आचार्य चाणक्य के श्लोक के जरिये इन कार्यों के बारे में...
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने श्लोक के जरिए हमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिससे अपने जीवन को आसान बनाया जा सकता है। वहीं उन्होंने हमें अपने श्लोक के जरिए यह भी बताया है कि व्यक्ति को किस वक्त शर्म नहीं करनी चाहिए। चाहे वह महिला हो या पुरुष, कुछ कामों को करते वक्त व्यक्ति को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। जी हां, ऐसे में इन कार्यों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को किन कामों को करने के दौरान शर्म नहीं करनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य का श्लोक
धनधान्यप्रयोगेषु विद्यासङ्ग्रहणेषु च ।
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्जः सुखी भवेत॥
- आचार्य चाणक्य ने अपने श्लोक के जरिए हमें बताया है कि कभी भी व्यक्ति को धन के मामले में शर्म नहीं करनी चाहिए। वरना इसके कारण उसे भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यक्ति ने अगर किसी दूसरे व्यक्ति को उधार दिया है और उसे मांगने में यदि आपको शर्म आ रही है तो इसके कारण आपका नुकसान हो सकता है। ऐसे में कभी भी पैसों के मामले में शर्म नहीं करनी चाहिए। बल्कि व्यक्ति को बेशर्म बन जाना चाहिए।
- व्यक्ति को कभी भी भोजन के मामले में भी शर्म नहीं करनी चाहिए। अगर आप किसी के घर जा रहे हैं उदाहरण के तौर पर यदि आप किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर जा रहे हैं तो शर्म के चलते आप कम खाना ना खाएं। वरना इससे आप भूखे रह सकते हैं। भोजन के मामले में भी व्यक्ति को बिना शर्म किए भोजन मांग लेना चाहिए।
- व्यक्ति को कभी भी अपने गुरु के सामने कुछ भी पूछने के लिए शर्म या झिझक नहीं करनी चाहिए। अक्सर विद्यार्थी अपने गुरु के सामने कुछ भी पूछने से झिझकते हैं। उन्हें लगता है कि उनके गुरु यह सोचेंगे कि इसे इतना भी नहीं पता। लेकिन बता दें कि आचार्य चाणक्य की नीतियों में इस बात का जिक्र है कि कभी भी किसी विद्यार्थी को गुरु से कुछ भी पूछने के दौरान शर्म नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: क्या आपके लड़के में भी हैं ऐसे गुण? जानें आदर्श पुत्र कौन
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 August 2024 at 14:08 IST