अपडेटेड 29 August 2024 at 14:04 IST
Chanakya Niti: क्या आपके लड़के में भी हैं ऐसे गुण? जानें आदर्श पुत्र कौन...
Chanakya Niti: यदि घर में है ऐसा बेटा तो घर का माहौल होता है एकदम खुशहाल। माता-पिता का नाम भी करता है रोशन। जानें आदर्श लड़के के गुण...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: माता-पिता अपनी संतानों में कभी भेदभाव नहीं करते। वह हर बच्चे से उतना ही प्रेम करते हैं जितना वह सक्षम होते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में एक ऐसे पुत्र के बारे में बताया है जो अपने पेरेंट्स का नाम समाज में आगे लेकर जाता है और उनके नाम को रोशन करता है। ऐसे पुत्र से माता-पिता भी बेहद खुश रहते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सा पुत्र अपने माता-पिता का नाम समाज में रोशन करता है। पढ़ते हैं आगे...
चाणक्य नीति के मुताबिक…
- आचार्य के अनुसार, जिस घर में गुणवान बेटा होता है वह उस घर को स्वर्ग बना देता है। स्वर्ग यानी सुखों से भरपूर, उस घर में सुख ही सुख होते हैं। गुणवान बेटा अपने माता-पिता की सदा इज्जत करता है।
- वहीं जो पुत्र सदाचारी होता है वह न केवल अपने माता-पिता को सुख देता है बल्कि उस घर में कभी भी कलह कलेश नहीं होता है।
- हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बेटा शिक्षित हो और आज्ञाकारी हो। ऐसे में जिस घर में अधिकारी पुत्र पैदा हो जाए उस घर में सदा मां लक्ष्मी का वास रहता है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, माता-पिता का कर्तव्य है अपने बेटे को शिक्षित करना और उसे निपुण बनाना। ऐसे में माता-पिता की ही जिम्मेदारी है कि वह अपने बेटे को सदाचारी, आज्ञाकारी, गुणगान और शिक्षित बनाएं।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में बेटा माता-पिता की आज्ञा का पालन नहीं करता है या उनका अपमान करता है तो वह महापाप कहलाता है। वहीं इसकी माफी मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती है। ऐसे में हमेशा माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और घर में अच्छा वातावरण रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन लोगों को न उठाएं नींद से, जानें क्या कहते हैं आचार्य
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 14:04 IST