अपडेटेड 25 July 2024 at 16:56 IST
Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए ध्यान रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, श्लोक के माध्यम से समझें
Chanakya Niti: यदि आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप चाणक्य नीति को अपना सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
Chanakya Niti in hindi: जीवन जीने के लिए हम ना जानें कितने परिश्रम करते हैं ताकि एक अच्छा जीवन जिया जा सके। लेकिन आपको बता दें कि चाणक्य की कुछ नीतियों को यदि अपनाया जाए तो न केवल व्यक्ति अपने जीवन को आसान कर सकता है बल्कि जीवन में सफलता भी पा सकता है। हम बात कर रहे हैं चाणक्य की नीति ग्रंथ के चौथे अध्याय के 18 श्लोक की, जिसमें उन्होंने यह बताया है कि व्यक्ति के अंदर कौन से ऐसे गुण होंगे, जिससे वह सफलता प्राप्त कर सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चाणक्य के अनुसार सफलता पाने के लिए जीवन में कौन से गुण होने बेहद जरूरी हैं। पढ़ते हैं आगे…
क्या है चाणक्य नीतियां?
क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ। कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, वही व्यक्ति समझदार है और सफलता हासिल कर सकता है जिससे यह पता हो कि उसका वर्तमान समय कैसा चल रहा है। अभी वह सुख में है या दुख में और उसी के आधार पर अपना कार्य करे।
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक सफल व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि उसके सच्चे मित्र कौन हैं और उसके शत्रु कौन हैं। वहीं मित्रों के बीच में कौन शत्रु छुपा हुआ है और उसे उसकी पहचान करनी भी आनी चाहिए। तभी वह असफलता को पीछे छोड़ सफलता प्राप्त कर सकता है।
- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को यह भी पता होना चाहिए कि वह किस देश में रह रहा है। क्या काम कर रहा है। स्थान और शहर के हालात क्या हैं। जिस कार्य स्थल पर काम कर रहा है वहां के लोग कैसे हैं। ऐसा करने से भी सफलता हासिल हो सकती है।
- चाणक्य के अनुसार समझदार व्यक्ति वही है जो अपनी आय और व्यय की सही जानकारी रखे और देखकर खर्च करें। साथ में सही समय पर धन को इन्वेस्ट भी करें।
- चाणक्य नीति के अनुसार एक सफल व्यक्ति को अपनी कंपनी, संस्थान या बॉस को लेकर यह पता होना चाहिए कि इन तीनों को आपसे क्या चाहिए और उसी के हिसाब से काम करना चाहिए, जिससे लाभ मिलने की संभावना हो।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 July 2024 at 16:41 IST