अपडेटेड 18 April 2025 at 16:44 IST
Chanakya Niti: ऐसे न करें अपने बेटे की परवरिश, वरना...
Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य मे बताया है कि व्यक्ति को अपने बेटे की परवरिश करते वक्त कौन-सी भूल नहीं करनी चाहिए।
Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियां में बताया है कि एक पिता का दायित्व क्या होता है। उन्होंने यह भी बताया है कि अपने बेटे की परवरिश करते वक्त कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? साथ ही पिता का बेटे के प्रति क्या कर्तव्य होता है? यदि आप भी इनके बारे में जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को अपने बेटे के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। उसकी सफलता के लिए कैसे आगे बढ़ना चाहिए और उसके परवरिश करते वक्त कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपने बेटे को कभी भी ज्यादा लाड-प्यार नहीं करना चाहिए। इससे वह जिद्दी और गैर जिम्मेदार बन सकता है। ऐसे में उसकी हर जिद्द को पूरा न करें। साथ ही उसकी गलती को भी नजरअंदाज न करें। उसे जीवन में परिश्रम की अहमियत बताएं।
- ऐक पिता ही अपने बेटे का मार्गदर्शन कर सकता है। वहीं बेटा अपने पिता के दिखाए रास्ते पर चलता है। ऐसे में अपने बेटे को आत्मनिर्भर बनाएं। बेटी को स्वतंत्र सोचने की क्षमता दें। साथ ही उसका मार्गदर्शन करें।
- बेटे की संगति पर ध्यान रखना भी माता-पिता का ही फर्ज है। ऐसे में आप ये देखें कि उसके आसपास किस तरह के लोग हैं, उसके दोस्तों की सोच क्या है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि उसे सही दोस्ती के बारे में बताएं। साथ ही गलत लोगों की पहचान करवाएं।
- माता-पिता की जिम्मेदारी होती कि बच्चों को संस्कार दें। वहीं इंसानियत की भावना और उसके अंदर संस्कार डालना भी पेरेंट्स की जिम्मेदारी है। उसे एक अच्छा इंसान जरूर बनाएं।
- माता-पिता बेटे को कमजोर ना समझें। ऐसे में उन पर विश्वास रखना भी पिता की जिम्मेदारी है। पिता मान लेते हैं कि उनका बेटा गलत फैसले करेगा पर ऐसा नहीं है। इससे आपके बेटे की हिम्मत टूट सकती है, जिससे उसके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 16:44 IST