अपडेटेड 17 April 2025 at 22:49 IST

Vastu Tips: बच्चों का मन नहीं लगता पढ़ाई में? ये उपाय दूर करेगा समस्या

Vastu Tips For Students: यदि आपके बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहे हैं तो यहां दिए गए कुछ वास्तु उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Parenting tips
Vastu Tips: बच्चों का मन नहीं लगता पढ़ाई में? ये उपाय दूर करेगा समस्या | Image: Freepik

Vastu Tips For Students: आजकल बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगता है। ऐसे में माता-पिता बड़े परेशान रहते हैं। महंगे महंगे ट्यूशंस लगवाने के बाद या महंगी महंगी किताबें दिलवाने के बाद भी बच्चे पढ़ाई में आगे नहीं बढ़ पाते और पीछे रह जाते हैं। ऐसे में यदि वास्तु टिप्स की मदद ली जाए तो इससे फायदा हो सकता है।  

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन से ऐसे वास्तु टिप्स हैं जिनको अपनाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगवाया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे… 

बच्चों के लिए वास्तु टिप 

  • बच्चों का मन अगर पढ़ाई में लगवाना है तो सबसे पहले ये देखें कि उनकी पढ़ने की दिशा कौन-सी है। पढ़ाई के वक्त बच्चे का मुंह पूरव दिशा में होना चाहिए। इससे अलग अगर आपके बच्चे स्टडी टेबल में पढ़ रहे हैं तो ऐसे में आप ये देखें कि स्टडी टेबल कौन-सी दिशा में रखी हैं। आप स्टडी टेबल को भी पूरब दिशा में रखें। 
  • बच्चों ती स्टडी टेबल एक दम साफ सुथरी होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि टेबल बिखरी हुई है या अस्त-व्यस्त स्टडी टेबल है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। ऐसे में सबसे पहले स्टडी टेबल को व्यवस्थित रूप से रखें। साथ ही अपने आसपास ही पैन या पेसिंल रखें, जिससे बार-बार न उठना पड़े। 
  • बच्चों की स्टडी टेबल पर केवल काम की चीजें होनी चाहिए। अनावश्यक चीजों के चलते भी बच्चों के आसपास नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। ऐसे में आप बच्चों की स्टडी टेबल पर केवल किताब कॉपी रखें। वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक भी टेबल पर बहुत ज्यादा सामान रखने से दिमाग में उलझन पैदा हो सकती है और बच्चे अपनी पढ़ाई से भटक जाते हैं। 

ये भी पढ़ें - गर्मी में कितनी बार चेहरा धोना सही होता है? जानें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 April 2025 at 22:49 IST