अपडेटेड 14 March 2025 at 13:35 IST

Chanakya Niti: किन चीजों को करते वक्त कभी नहीं शर्माना चाहिए?

Chanakya Niti in hindi: आचार्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से हमें बताया है कि व्यक्ति को कौन से काम करने के दौरान शर्म नहीं करनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

चाणक्य नीति | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य को न केवल अर्थशास्त्र के जनक माना जाता है बल्कि वह नीति शास्त्र भी कहलाते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को कई गलतियां करने से बचाती हैं और सही मार्ग भी दिखाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से हमें यह बताया है कि व्यक्ति को कौन से काम करने से पहले शर्म नहीं करनी चाहिए। ऐसे में इन कार्यों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन कार्यों को करने से पहले या करते वक्त व्यक्ति को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल, जानें… 

  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को कभी भी भोजन करते समय शर्माना नहीं चाहिए। क्योंकि यदि व्यक्ति भोजन करते वक्त शर्माता है तो इससे उसका पेट कभी भी भरा हुआ नहीं रहता है और वह हमेशा भूखा रह जाता है। ऐसे में जितनी भूख लगी है उतना ही भोजन व्यक्ति को मांग लेना चाहिए, जिससे पेट भर सके। 
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपनी बात रखते वक्त शर्माना नहीं चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं कि वे सही होते हैं परंतु सामने वाले के सामने अपनी बात नहीं रख पाते, जिससे कि वह गलत बन जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति को जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। और अपनी बात को सही प्रकार रखना चाहिए। 
  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को कभी भी उधार दिया पैसा वापस लेने में शर्म नहीं करनी चाहिए। यदि आपने किसी को उधार दिया है और बाद में आपको उस पैसे की जरूरत पड़ गई है तो ऐसे में आप अपने पैसे को मांग सकते हैं इसमें संकोच करने की जरूरत नहीं है। 

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन 3 कामों के लिए करें पैसा खर्च, भरी रहेगी आपकी जेब

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 March 2025 at 13:35 IST