अपडेटेड 13 March 2025 at 16:03 IST
Chanakya Niti: इन 3 कामों के लिए करें पैसा खर्च, भरी रहेगी आपकी जेब
Chanakya Niti in hindi: कुछ कार्य पर व्यक्ति को पैसा खर्च करने से पहले बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। जानते हैं इन कार्यों के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमारे जीवन के कुछ कार्य ऐसे हैं, जिस पर पैसा खर्च करते वक्त व्यक्ति को कभी भी नहीं सोचना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि ऐसे कार्यों पर यदि पैसा खर्च किया जाए तो दिन दोगुना और रात चौगुनी होती है और व्यक्ति की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होती। ऐसे में कार्यों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को कौन से कार्य करते वक्त पैसों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
आचार्य चाणक्य की जरूरी बातें
व्यक्ति को समाज की सेवा के दौरान पैसा खर्च करते वक्त ज्यादा नहीं सोचना चाहिए बल्कि उसे केवल अपने मन में सेवा भाव रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर समाज की सेवा के दौरान ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं तब भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। समाज की सेवा करना एक व्यक्ति का फर्ज होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपना फर्ज जरूर निभाना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को धर्म से जुड़े कार्यों को करते वक्त भी धन के बारे में नहीं सोचना चाहिए। कहते हैं कि धर्म के कार्य में जितना पैसा लगता है वह पैसा दोगुना होकर वापस आता है। वही धर्म के कार्यों में लगा हुआ पैसा कभी भी दवाईयों में नहीं लगता। ऐसे में व्यक्ति को धर्म के कार्यों में पैसा जरूर लगाना चाहिए।
Advertisement
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते वक्त भी बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। उस दौरान यदि पैसा खर्च हो भी रहा है तो समझ लीजिए कि आप अपना धर्म ही निभा रहे हैं। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि गरीबों को कपड़े दान में दें, पैसे दें, अन्न का दान करें। ऐसा करने से न केवल मन को शांति मिल सकती है बल्कि आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। ऐसे में अपना धन अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 March 2025 at 16:03 IST