अपडेटेड 10 March 2026 at 11:00 IST

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के दिन बन रहा चतुर्ग्रही योग इन 3 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेंगे शुभ संकेत

Chaitra Navratri 2026: साल 2026 की चैत्र नवरात्रि न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से, बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। वहीं चैत्र नवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chaitra Navratri 2026 | Image: Meta AI

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह न केवल शक्ति की उपासना का पर्व है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बदलाव का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि बेहद खास होने वाली है। इस साल ग्रहों की चाल कुछ ऐसा संयोग बना रही है जो दशकों में एक बार देखने को मिलता है। इस बार नवरात्रि के पावन अवसर पर 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है। 

जब एक ही राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति होती है, तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग अत्यंत शक्तिशाली होता है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन 3 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं।

मेष राशि  वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि खुशियों की सौगात लेकर आएगी। चतुर्ग्रही योग आपकी कुंडली के लग्न या भाग्य स्थान को प्रभावित करेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह राशि वालों को होगा लाभ 

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि का है। सूर्य की स्थिति मजबूत होने से आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की प्रबल संभावना है।  अगर आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो यह सबसे उत्तम समय है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है।

ये भी पढ़ें - Turkey Weapons: ईरान को तबाह कर देंगे तुर्किए के ये 5 खतरनाक हथियार, चार नंबर वाले से तो अमेरिका भी कांपता है थर थर; देखिए LIST

धनु राशि वालों को होगा लाभ 

धनु राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। चतुर्ग्रही योग आपके निवेश और संचित धन में वृद्धि कराएगा। जो छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 11:00 IST