अपडेटेड 23 March 2026 at 14:59 IST
Ashtami Pujan 2026 Date: 25 या 26 मार्च... चैत्र नवरात्रि में किस दिन मनाई जाएगी अष्टमी पूजन? जानें सही तिथि और कन्या पूजा के नियम
Chaitra Navratri 2026 Ashtami Puja: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी पूजन पर आप सही मुहूर्त में पूजा और कन्या पूजन करके आप मां महागौरी का आशीर्वाद पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अष्टमी पूजन के सही नियम और तिथि।
Chaitra Navratrii 2026 Ashtami Puja Ka Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी तिथि का खास महत्व होता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इसे दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन कन्या पूजन करने का भी विशेष महत्व होता है।
हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में सवाल है कि अष्टमी पूजा 25 मार्च को करें या 26 मार्च को? तो चलिए जानते हैं।
अष्टमी पूजा 2026 की सही तारीख
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:50 बजे से हो रही है और इसका समापन 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे होगा।
धार्मिक नियमों के अनुसार, पूजा हमेशा उदयातिथि यानी सूर्योदय के समय जो तिथि हो के आधार पर की जाती है। इसलिए अष्टमी पूजा 26 मार्च 2026 को ही की जाएगी।
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए दो शुभ समय बताए गए हैं।
- सुबह 6:18 बजे से 7:50 बजे तक
- सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक
इन समय में पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है।
कन्या पूजन के आसान नियम
अष्टमी के दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसलिए उन्हें आदर और श्रद्धा के साथ पूजा जाता है।
कैसे करें कन्या पूजन?
- 2 से 10 साल की कन्याओं को घर बुलाएं।
- उनके पैर धोकर उन्हें साफ जगह बैठाएं।
- माथे पर तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें।
- उन्हें हलवा, पूड़ी, काला चना और खीर का प्रसाद खिलाएं।
- अंत में उन्हें दक्षिणा और छोटा सा उपहार दें।
- उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
कन्या पूजन का महत्व
मान्यता है कि अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
अगर आप इस बार अष्टमी पूजा को लेकर कंफ्यूज थे, तो अब साफ है कि महाअष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। सही मुहूर्त में पूजा और कन्या पूजन करके आप मां महागौरी का आशीर्वाद पा सकते हैं।
यह जरूर पढ़ें: Shukra Gochar 2026: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगी इन 4 राशियों की दशा, अप्रैल से होगा फायदा ही फायदा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 14:59 IST