अपडेटेड 31 March 2025 at 07:12 IST

Navratri 2025 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए पूजा विधि और मंत्र

Maa Brahmacharini Puja Vidhi: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

Follow :  
×

Share


नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है | Image: shutterstock

Maa Brahmacharini Puja Vidhi: रविवार यानी 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म का ये त्योहार नौ दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि अगर आप हर दिन मां दुर्गा के विशेष रूप की पूजा करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

वहीं, नवरात्रि के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी विश्व में ऊर्जा का प्रवाह करती हैं। मां की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दूसरे दिन आप मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए किस तरह से उनकी पूजा कर सकते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद मंदिर के पास आसन बिछाएं और उसपर बैठकर मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें।
  • माता की तस्वीर पर फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करें। 
    अब माता को पंचामृत का भोग लगाएं।
  • माता को पंचामृत अर्पित करते समय 'ऊं ऐं नमः' का जाप 108 बार जरूर करें।
  • इसके साथ ही मां ब्रह्मचारिणी को पान, सुपारी और लौंग भी अर्पित करें।
  • पूजा के आखिर में मां ब्रह्मचारिणी की आरती करें।
  • अंत में मां को अर्पित किए गए प्रसाद को सभी लोगों के साथ बाटें।

मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र (Maa Brahmacharini Mantra)

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से माता जल्दी प्रसन्न होकर आपको बरकत का आशीर्वाद देती हैं।

ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः।

"या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।"

"दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू। 
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में की जाती है 9 देवियों की पूजा, जानिए किस दिन होगी किस माता की पूजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 March 2025 at 07:12 IST