अपडेटेड 31 January 2026 at 08:28 IST

Rashifal: मकर राशि वाले पार्टनर के साथ बिताएंगे दिन, मीन वालों को प्रॉपर्टी के कामकाज में मिलेगा लाभ; सभी 12 राशियों का कैसा बीतेगा दिन?

आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। जहां मकर राशि वाले पार्टनर के साथ दिन बिताएंगे, तो वहीं मीन राशि वालोंर को प्रॉपर्टी के कामकाज में लाभ मिलेगा।

Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। जहां मकर राशि वाले पार्टनर के साथ दिन बिताएंगे, तो वहीं मीन राशि वालोंर को प्रॉपर्टी के कामकाज में लाभ मिलेगा। ऐसे में अन्य राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन घर-परिवार के मामले में अनुकूल रहने वाला है। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।  

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। विदेशी स्रोत से लाभ के संयोग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। दिन खर्चीला होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। सहकर्मियों से संवाद बेहतर रखने की जरूरत है।  

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से कोई बड़ा फैसला लें। राजनीतिक संपर्क से फायदा होगा। सेहत के मामले में सतर्कता बरतें।  

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज भाग्य आपका साथ देगा। इंटरव्यू देने वालों को सफलता मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज के दिन पारिवारिक माहौल में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। किसी कामकाज के उलझने से मानसिक तनाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। घरेलू मामलों में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में दिन सुचारू रूप से बीतेगा। अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। पैतृक पक्ष की ओर  से लाभ की उम्मीद है। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में अहंकार को हावी न होने दें। पार्टनर के साथ जितना हो सकते अधिक टाइम व्यतीत करें।  

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। धर्म-कर्म के काम से पुण्य कमा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन उत्साहित करने वाला रहेगा। करियर में उन्नति का मौका मिलेगा। बुद्धि और विवेक से परिस्थितियों को संभालने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के कामकाज में लाभ मिलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: इस मूलांक के लोग कमाते हैं अकूत संपत्ति, कई पीढ़ी के लिए मिलती है शोहरत
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 31 January 2026 at 08:27 IST