अपडेटेड 19 August 2025 at 15:58 IST
Budhwar Ke Upay 2025: बुधवार के दिन पोछे के पानी में जरूर डालें ये एक चीज, घर में कभी नहीं आएगी दरिद्रता
Budhwar Ke Upay 2025: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अब ऐसे में बुधवार के दिन जो लोग पोछा लगाते हैं, वह पानी में एक ऐसी चीज है, जिसे मिलाकर लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है और घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Budhwar Ke Upay 2025: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। वहीं, बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है। जो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। यहां तक कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी इससे संबंधित कई तरह की विषयों के बारे में बताया गया है। अब ऐसे में अगर किसी जातक के घर में हमेशा कलह-क्लेश होता है। घर में कभी भी सुख-शांति का वास नहीं होता है तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में विस्तार से बुधवार के दिन पोछे के पानी में एक ऐसी चीज डालने के बारे में जानेंगे। जिससे उत्तम परिणाम मिल सकता है।
बुधवार के दिन पोछे के पानी में मिलाएं कपूर
अगर आप बुधवार के दिन पोछा लगाते हैं तो इश दिन पोछे के पानी में कपूर जरूर डालें। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन आप पोछे के पानी में कपूर जरूर डालें। इतना ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में कपूर का संबंध शांति का कारक माना जाता है। अगर आपके घर परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो बुधवार के दिन आप कपूर को पानी में डालें और उससे पोछा लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कपूर डालते हुए कोई आपको देखना नहीं चाहिए।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर है सहायक
अगर आप नजर लग गई है या फिर घर में अकारण परेशानियां बढ़ती ही जा रही है तो बुधवार के दिन कपूर के पानी से पोछा लगाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Cabinet Meeting: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए 1507 करोड़ की मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर
आर्थिक स्थिति मजबूत करता है कपूर
ज्योतिष शास्त्र में कपूर मां लक्ष्मी का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो कपूर इसके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। घर में पानी का पोछा लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 15:58 IST