अपडेटेड 8 January 2025 at 07:51 IST
Budhwar Ke Upay: बुधवार पूजा में करें बुध स्तोत्र का पाठ, बनी रहेगी बुध देव की कृपा; हर काम में मिलेगी सफलता!
Budh Stotram: बुधवार के दिन भगवान बुध का ये स्तोत्र पाठ करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।
Budh Stotram: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित किया गया है। इस दिन गणेशजी और बुध देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। गणेशजी को जहां दुखों को हरने वाला विघ्नहर्ता कहा जाता है वहीं, बुध को वाणी, संचार और कारोबार का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में अगर आप जीवन में आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बुधवार के दिन आपको बुध देव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
इतना ही नहीं इस दिन बुध पूजन करने से बुध देव प्रसन्न होकर व्यक्ति को अपना आशीर्वाद देते हैं और उसकी झोली खुशियों से भर देते हैं। बुध देव की पूजा करते समय आपको बुध स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए। मान्यता है कि इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और जातक को मनचाहा करियर मिलता है। साथ ही व्यक्ति के बिजनेस, करियर और सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि बुध स्तोत्र किस प्रकार से है।
बुध स्तोत्र (Budh Stotram)
पीताम्बर: पीतवपु कीरीटी, चतुर्भुजो देवदुःखापहर्ता।
धर्मस्य धृक सोमसुत: सदा मे, सिंहाधिरुढ़ो वरदो बुधश्च।।1।।
प्रियंगुकनकश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं नमामि शशिनन्दनम।।2।।
सोमसुनुर्बुधश्चैव सौम्य: सौम्यगुणान्वित:।
सदा शान्त: सदा क्षेमो नमामि शशिनन्दनम।।3।।
उत्पातरूपी जगतां चन्द्रपुत्रो महाद्युति:।
सूर्यप्रियकरोविद्वान पीडां हरतु मे बुधं।।4।।
शिरीषपुष्पसंकाशं कपिलीशो युवा पुन:।
सोमपुत्रो बुधश्चैव सदा शान्तिं प्रयच्छतु।।5।।
श्याम: शिरालश्चकलाविधिज्ञ:, कौतूहली कोमलवाग्विलासी।
रजोधिको मध्यमरूपधृक स्या-दाताम्रनेत्रो द्विजराजपुत्र:।।6।।
अहो चन्द्रासुत श्रीमन मागधर्मासमुदभव:।
अत्रिगोत्रश्चतुर्बाहु: खड्गखेटकधारक:।।7।।
गदाधरो नृसिंहस्थ: स्वर्णनाभसमन्वित:।
केतकीद्रुमपत्राभ: इन्द्रविष्णुप्रपूजित:।।8।।
ज्ञेयो बुध: पण्डितश्च रोहिणेयश्च सोमज:।
कुमारो राजपुत्रश्च शैशवे शशिनन्दन:।।9।।
गुरुपुत्रश्च तारेयो विबुधो बोधनस्तथा।
सौम्य: सौम्यगुणोपेतो रत्नदानफलप्रद:।।10।।
एतानि बुधनामानि प्रात: काले पठेन्नर:।
बुद्धिर्विवृद्धितां याति बुधपीडा न जायते।।11।।
इति मंत्रमहार्णवे बुधस्तोत्रम।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 07:51 IST