अपडेटेड 10 February 2026 at 23:40 IST
Budhaditya Rajyog 2026: जल्द बनने जा रहा है बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा, होगा व्यापार और आर्थिक लाभ
Budhaditya Rajyog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। साल 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि के कारक बुध की युति से इस राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगा। कई राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुधादित्य योग शुभ फलदायी माना जा रहा है।
Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और उनसे बनने वाले राजयोगों का विशेष महत्व है। जब बुद्धि के देवता बुध और ग्रहों के राजा सूर्य एक ही राशि में विराजमान होते हैं, तो एक अत्यंत शक्तिशाली योग का निर्माण होता है जिसे 'बुधादित्य राजयोग' कहा जाता है। साल 2026 की शुरुआत और विशेष रूप से फरवरी का महीना ज्योतिष दृष्टि से बेहद हलचल भरा और शुभ रहने वाला है।
आपको बता दें, 13 फरवरी को कुंभ राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। यह योग व्यापार, करियर और धन के मामले में कुछ विशेष राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
बुधादित्य योग से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग भाग्योदय लेकर आया है। पिछले लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अगर आप नया स्टार्टअप करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति की संभावना है।
मिथुन राशि वालों को होगा व्यापार में लाभ
बुध आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए इस राजयोग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। यह योग आपके भाग्य स्थान में बनेगा। आपके बिगड़े हुए काम अचानक बनने लगेंगे। विदेशी व्यापार या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। आपके लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Rasgulla Vs Gulab Jamun: आप भी हैं मीठे के शौकीन...घर पर रसगुल्ला या गुलाब जामुन कौन बनाना है आसान? जानें रेसिपी और तरीका
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
बुधादित्य योग मकर राशि वालों के जातकों के लिए धन लाभ लेकर आया है। शनि की राशि के लिए सूर्य और बुध की युति राजयोग लेकर आया है। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। आपको बड़ी डील भी मिल सकती है। परिवार में खुशहाली रहेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 23:40 IST