Budh Gochar 2026: विश्वकर्मा पूजा पर बुध होंगे दक्षिणमुखी, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य; होगा बंपर धन लाभ
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन बुध ग्रह दक्षिणमुखी चाल चलने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार और व्यापार का कारक माना गया है। ऐसे में बुध की स्थिति में यह परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे 5 राशियों के जातकों की किस्मत चमकने के प्रबल योग बन रहे हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों-नक्षत्रों के परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाताहै। वहीं 17 सितंबर का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत सौभाग्यशाली रहने वाला है। एक ओर जहां देशभर में निर्माण, तकनीक और मशीनरी के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी, वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी दिशा बदलने जा रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर को सुबह 05:23 बजे वाणी और बुद्धि के स्वामी बुध ग्रह दक्षिणमुखी हो जाएंगे। आपको बता दें, बुध को निर्णय क्षमता, संचार, व्यापार और बौद्धिक कुशलता का कारक माना जाता है। बुध की चाल में इस बदलाव से व्यक्ति की सोच, नेटवर्किंग और आर्थिक फैसलों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह परिवर्तन कई जातकों के लिए करियर में नया उछाल, जॉब में बेहतर मौके और बिजनेस ग्रोथ के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुका हुआ पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। बिजनेस में बेहतर बातचीत से नई डील पक्की होने के आसार हैं। स्टूडेंट्स के लिए नई स्किल सीखने का यह बेहतरीन समय है।
मिथुन राशि
राशि स्वामी बुध का यह बदलाव आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इंटरव्यू और बैठकों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कम्युनिकेशन और ऑनलाइन वर्क से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट्स मिलेंगे। आय बढ़ाने के नए रास्ते बनेंगे, बस फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि
आपकी प्रोफेशनल लाइफ नई ऊंचाई छू सकती है। सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे पदोन्नति की बात आगे बढ़ सकती है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।
तुला राशि
नेटवर्किंग और सामाजिक संपर्कों का भरपूर लाभ मिलेगा। करियर बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
मकर राशि
लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ेंगे। वर्कप्लेस पर आपकी साख बढ़ेगी और व्यापारियों को नए ऑर्डर्स हासिल होंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से लिए गए वित्तीय फैसले भविष्य में आपकी धन की झोली भरने का काम करेंगे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 August 2026 at 21:05 IST