अपडेटेड 2 February 2026 at 18:12 IST

Budh Gochar 2026 Lucky Rashi: बुध के गोचर से इन 4 राशियों को होगा अचानक धन लाभ, भाग्य का मिलेगा साथ

Budh Gochar 2026 Lucky Rashi: कल बुध कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं।

Budh Gochar 2026 Lucky Rashi | Image: Freepik

Budh Gochar 2026 Lucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र में 3 फरवरी को  रात 09 बजकर 38 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जा रहे हैं और कुंभ राशि शनिदेव की राशि है।  वहीं बुध ग्रह व्यापार, बुद्धि, वाणी और मार्केटिंग के कारक माने जानते हैं। अब ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है और करियर में तरक्की के योग बनने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं कि किन राशियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है और धन लाभ के साथ भाग्योदय हो सकता है?

बुध गोचर से मेष राशि वालों को होगा विशेष लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर 11वें भआव में होने जा रहा है। जिससे आपके धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह योग वद्धि लेकर आया है। मार्केटिंग वालों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

बुध गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायी 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आया है। आपको विशेष लाभ होगा। अगर आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था तो अब आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Amrit Udhyan: कल से खुलने जा रहा है आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान; कहां मिलेगा टिकट, कौन सा नजदीकी मेट्रो स्टेशन? जानिए सबकुछ

बुध गोचर से सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ 

बुध गोचर से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

बुध गोचर से तुला राशि वालों की होगी उन्नति 

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभ लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ लेकर आया है। संतान की उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। आपको धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। 

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 18:12 IST