अपडेटेड 11 January 2026 at 13:28 IST
Budh Gochar 2026: फरवरी का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, बुध-शुक्र की युति से बनेंगे आप धनवान
Budh Gochar 2026 : फरवरी 2026 का महीना ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। इस दौरान बुध और शुक्र की युति होने जा रही है। जिससे लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। अब ऐसे में इससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं किन राशियों को लाभ हो सकता है।
Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और उनकी युति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। वहीं साल 2026 का फरवरी महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में कुछ राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है। इस महीने बुद्धि के देवता बुध और सुख-संपदा के कारक शुक्र की युति होने जा रही है, जिससे 'लक्ष्मी-नारायण योग' का निर्माण होगा।
आपको बता दें, जब ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रेम-ऐश्वर्य के देवता शुक्र एक साथ आते हैं, तो यह योग व्यापार, करियर और धन के मामले में अपार सफलता लेकर आता है। आइए जानते हैं वे कौन सी 5 भाग्यशाली राशियां हैं जिनकी किस्मत फरवरी 2026 में चमकने वाली है।
बुध गोचर से मेष राशि वालों का लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। बुध और शुक्र की कृपा से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
बुध गोचर से मिथुन राशि को मिलेगी सफलता
मिथुन राशि के जातकों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर में सुख-शांति का वास होगा। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
बुध गोचर से तुला राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए बुध के साथ उनका मेल आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है।
बुध गोचर से कुंभ राशि को जबरदस्त लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए धन की आवक जबरदस्त रहेगी। शुक्र की मौजूदगी आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाएगी। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 January 2026 at 13:28 IST