अपडेटेड 23 December 2025 at 18:29 IST
Budh Gochar 2025: नए साल में बुध करने जा रहे हैं मकर राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता
Budh Gochar 2025: बुद्धि और व्यापार के देवता जल्द ही मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को सफलता मिल सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। जब इनकी चाल में परिवर्तन होता है तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना गया है। जब भी बुध अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव हमारी निर्णय लेने की क्षमता और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
साल 2025 की शुरुआत में ही बुध देव का महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। बुध देव धनु राशि की यात्रा समाप्त कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
आपको बता दें, मकर राशि शनि देव की राशि है, और बुध व शनि के बीच मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में यह गोचर कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर भाग्य स्थान में होगा। जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहें।
कन्या राशि वालों को होगा लाभ
बुध कन्या राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव इनके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - Money Moolank 2026: नए साल में इन मूलांक वालों को होगा अपार धन लाभ, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
मकर राशि वालों की इच्छा होगी पूरी
बुध इसी राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप कठिन से कठिन निर्णय भी बड़ी सहजता से ले पाएंगे। कारोबारियों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। अगर आप पार्टनरशिप में काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 18:29 IST