अपडेटेड 6 December 2025 at 11:36 IST

Bridal Astrology Tips: नई-नवेली दुल्हन हैं तो शादी के एक साल तक भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा भारी

नई-नवेली दुल्हनों के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास नियम बताए गए हैं। शादी के एक साल तक किन कामों से बचना चाहिए और क्यों? जानें किन गलतियों से वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है नकारात्मक असर।

ब्राइडल ज्योतिष टिप्स | Image: Meta AI

Astrology Ke Upay: शादी हर लड़की की जिंदगी का सबसे खास पल होता है। नई-नवेली दुल्हन के लिए पहला साल बहुत नाज़ुक और महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी विवाह के शुरुआती 12 महीनों को ग्रहों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बताया गया है। इस समय किए गए कुछ काम रिश्ते, सुख-समृद्धि और घर की शांति पर असर डाल सकते हैं। इसलिए कई ज्योतिषीय मान्यताओं में दुल्हन को कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। तो चलिए जानते हैं नई नवेली दुल्हन को शादी के पहले साल में करने से बचना चाहिए-

मायके में लंबा समय न बिताएं

नई दुल्हन का ज्यादा समय मायके में बिताना कई जगह अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे रिश्तों में दूरी और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। ज्योतिषीय मान्यता यह भी है कि शुक्र और चंद्रमा अस्थिर हो सकते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

काले रंग के कपड़े कम पहनें

कुछ परंपराओं में नई दुल्हन को काला रंग पहनने से मना किया जाता है। कारण है कि काला रंग राहु का प्रतीक माना जाता है, जो परिवार में तनाव ला सकता है। बेशक यह पूरी तरह मान्यता है, लेकिन कई घरों में इसे आज भी माना जाता है।

साल भर तक बाल न कटवाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह के एक वर्ष तक बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है और गृहस्थ जीवन में स्थिरता बनी रहती है। इसके अलावा यह परंपरा पति की दीर्घायु से भी जुड़ी मानी जाती है।

धार्मिक काम या पूजा-पाठ से दूरी न बनाएं

कुछ दुल्हनें नई जगह में एडजस्ट करने के कारण पूजा-पाठ छोड़ देती हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। रोज कम से कम 2 मिनट दीपक जलाकर प्रार्थना करें। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

दिन में सोने की आदत न बनाएं

नई दुल्हन का दिन में ज्यादा सोना कई मान्यताओं में अशुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि इससे लक्ष्मी का घर में टिकाव कम होता है और जीवन में आलस्य बढ़ता है।

पति-पत्नी में झगड़े को लंबे समय तक न खींचें

पहला साल रिश्ते की नींव होता है। ज्योतिष में कहा जाता है कि इस समय का तनाव आगे जीवन में असर छोड़ सकता है। छोटी बातों को दिल पर न लें, बातचीत से हल निकालें।

मृत्यु भोज में न हो शामिल

शादी के बाद पहले वर्ष में किसी भी मृत्यु के भोजन या तेरहवीं संस्कार में शामिल होना नई दुल्हन के लिए वर्जित होता है। इससे नवविवाहिता के सौभाग्य पर बुरा असर पड़ता है और घर के सकारात्मक वातावरण में कमी आ सकती है।

शुभ कार्यों में भाग लेने से मना न करें

ऐसा माना जाता है कि नई दुल्हन जहां जाती है, वहां सौभाग्य और सकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए उत्सव, पूजा, हवन या पारिवारिक कार्यक्रमों से दूरी न बनाएं।

ये सभी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं, परंपराओं और घर की सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी हुई हैं। इनका उद्देश्य दुल्हन के जीवन में सुख, शांति और स्थिरता लाना है। हालांकि यह पूरी तरह आपकी इच्छा है कि आप इनमें कितना विश्वास करती हैं, लेकिन कई परिवार इन परंपराओं को बहुत मानते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Weight Loss Bajra Dosa: नाश्ते में बनाएं हेल्दी बाजरे का डोसा, शाम तक नहीं लगेगी भूख और तेजी से गिरेगा वजन, जान लें विधि और फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 11:36 IST