अपडेटेड 22 January 2026 at 21:34 IST

Basant Panchami 2026 Gochar: बसंत पंचमी के दिन बुध और चंद्र करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

Basant Panchami 2026 Gochar: बसंत पंचमी के दिन बुध और चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं किन राशियों को उत्तम परिणााम मिल सकते हैं।

Basant Panchami 2026 Gochar | Image: Freepik

Basant Panchami 2026 Gochar: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व बेहद खास होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस दिन ग्रहों की स्थिति में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। इस साल बसंत पंचमी पर बुध और चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जो कई राशियों के लिए 'भाग्य के द्वार' खोलने वाला साबित होगा।

आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और मानसिक शांति का प्रतीक है। जब इन दोनों ग्रहों की स्थिति शुभ होती है, तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है।

मेष राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। बुध के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति मिल सकती है।

मिथुन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

मिथुन राशि का स्वामी खुद बुध है, इसलिए यह गोचर आपके लिए अत्यंत फलदायी रहेगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे आप बिगड़े हुए रिश्तों को सुधार पाएंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी और परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें - Sweetcorn chila Recipe: घर पर इस तरह बनाएं स्वीट कॉर्न का चीला, क्रिस्पी और टेस्ट में एकदम स्वादिष्ट; नोट करें रेसिपी 

कन्या राशि का होगा भाग्योदय 

कन्या राशि वालों के लिए यह समय व्यापार में विस्तार का है। चंद्रमा का गोचर आपके मानसिक तनाव को कम करेगा और आप नए उत्साह के साथ काम करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य 

मीन राशि वालों के लिए बुध और चंद्रमा का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला होगा। नए वाहन या मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 January 2026 at 21:34 IST