अपडेटेड 16 March 2025 at 18:01 IST
29 मार्च से सतर्क रहें ये 5 राशियां, पैसों की हो सकती है तंगी
Astrology Tips in Hindi: किन राशियों को 29 मार्च के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Astrology Tips in Hindi: बता दें कि 29 मार्च को शनि ग्रह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। ये कुंभ से निकलेंगे और मीन राशि में जा सकेंगे। बृहस्पतिवार को सुख देने वाला ग्रह मानते हैं और शनि को दुख देने वाला ग्रह मानते हैं। किसी की साढ़ेसाती खत्म हो रही है तो कुछ की शुरू हो रही है। ऐसे में किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन राशियों को 29 मार्च के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ते हैं आगे…
ये राशियां रहें सतर्क
- मेष राशि: राशि परिवर्तन के कारण शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होने वाला है। ऐसे में ये लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। लेकिन जिन लोगों के कर्म अच्छे हैं उन्हें शनि लाभ दे सकता है।
- सिंह राशि: इस राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा, जिससे आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दांपत्य जीवन जीने वाले बहस और अहंकार से बच सकते हैं। इन लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और समझदारी से काम लेना होगा।
- धनु राशि: इनकी शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोगों को विवाद से बचना होगा। साथ ही शनि के मंदे कार्यों से भी दूरी बनानी होगी। गृह कलेश से भी दूर रहे हैं। जितना हो सके उतना सतर्क रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- कुंभ राशि: इस राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। हालांकि इन राशियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में यदि गलत कर्म किए होंगे तो जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- मीन राशि: इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। जो सबसे कष्टकारी हो सकती है। हालांकि अच्छे कर्म करने वालों को डरने की जरूरत नहीं हैं। वैसे जीवन में बदलाव और चुनौतियां भी आपके जीवन में आ सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 18:01 IST