अपडेटेड 16 March 2025 at 16:18 IST
Chanakya Niti: पति पत्नि के जीवन को खराब कर सकती हैं ये बातें, जानें
Chanakya niti in hindi: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही अनमोल होता है। ऐसे में चाणक्य नीति ने हमें बताया है कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो रिश्ते को तबाह कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य को न केवल रणनीतिकार कहते हैं बल्कि उन्हें अर्थशास्त्री भी कहा जाता है। ये व्यक्ति को जीवन जीने के सही मार्ग के बारे में बताते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने पति पत्नी के जीवन के बारे में भी हमें बताया है। उन्होंने ये भी बताया है कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो पति पत्नी के जीवन को तबाह कर सकती हैं। ऐसे में इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो पति पत्नी के जीवन को खराब कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
अहंकार के लिए कोई जगह नहीं
पति पत्नी के बीच में कभी भी अहंकार नहीं आना चाहिए। बता दें कि अहंकार बड़े से बड़े रिश्ते से खराब कर सकता है। आचार्य कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता बराबरी का होता है।
शक करने से बचें
पति-पत्नी के जीवन में शक नहीं आना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि शक पति पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकता है। एक दूसरे पर और अपने रिश्ते पर विश्वास जरूर करें।
Advertisement
झूठ का न लें सहारा
पति पत्नी को एक दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए। किसी भी रिश्ते में झूठ परेशानी पैदा कर सकता है और रिश्ता कमजोर हो सकता है। ऐसे में पति-पत्नी को झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। सबकुछ सच बताना चाहिए।
आदर करना है जरूरी
पति पत्नी के रिश्ते में कभी भी आदत सम्मान की कमी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि अगर रिश्ते में मान सम्मान कम होता है वह रिश्ता जल्दी खराब होता है। अगर आपके बीच में कभी कोई अनबन हो भी जाए तब भी व्यक्ति को गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज आज, जानिए शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 16:18 IST