अपडेटेड 2 April 2025 at 17:04 IST

Ashtami Kab Hai 2025: 4 या 5 अप्रैल... जानें कब है दुर्गाष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

When is Ashtami in April 2025: यदि आप यह जानना चाहते हैं कि इस साल दुर्गाष्टमी कब मनाई जा रही है तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। जानते हैं इसके बारे में...

Ashtami Kab Hai 2025: 4 या 5 अप्रैल... जानें कब है दुर्गाष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व | Image: Meta AI

When is Ashtami in April 2025: बता दें कि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हो गई है। ऐसे में यह नवरात्रि अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। लोग माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए न केवल व्रत करते हैं बल्कि दुर्गा अष्टमी पर और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी करते हैं। हालांकि लोगों के मन में दुर्गा और अष्टमी लेकिन लोगों के ये सवाल उठ रहा है कि दुर्गा अष्टमी कब है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि दुर्गाष्टमी कब है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दुर्गाष्टमी कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

दुर्गाष्टमी कब मनाई जाएगी? 

बता दें कि चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 अप्रैल शुक्रवार को हो रही है। वहीं समय की बात करें तो रात 8:12 पर इसकी शुरुआत होगी। अगले दिन इसका समापन होगा। जी हां, समापन 5 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 7:26 पर होगा। ऐसे में यदि उदयातिथि की मानें तो आप चैत्र दुर्गाष्टमी 5 अप्रैल को मना सकते हैं। 

दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त क्या है? 

5 अप्रैल को कई ऐसे योग बन रहे हैं जिनमें आप माता की पूजा कर सकते हैं और कई उपाय भी कर सकते हैं। वहीं सूर्योदय सुबह 6:19 पर हो गया और सूर्यास्त शाम 6:40 पर होगा।  चैत्र दुर्गाष्टमी का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:42 से 5:30 है। कहते हैं यदि चैत्र की दुर्गा अष्टमी पर दान किया जाए तो सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक है। ऐसे में आप पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त चुन सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2025: मंगल कर रहे हैं कर्क राशि मे गोचर, इनका बढ़ेगा खर्च

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 17:04 IST