April Vivah Muhurat 2026 Dates: खत्म होगा खरमास का साया, अप्रैल में इस तारीख से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; 9 दिन मिलेंगे शादी के मुहूर्त और एक 'अबूझ' मुहूर्त

April Vivah Muhurat 2026 Dates: अप्रैल महीने में खरमास का समापन हो रहा है। उसके बाद ही शुभ विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि अप्रैल में विवाह के लिए कितने मुहूर्त है?

April Vivah Muhurat 2026 Dates | Image: Freepik

April Vivah Muhurat 2026 Dates:  वर्ष 2026 का अप्रैल महीना खुशियों की नई सौगात लेकर आ रहा है। जैसे ही सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही एक महीने से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है, लेकिन मेष संक्रांति के साथ ही सौर कैलेंडर का नया वर्ष शुरू होगा और शादियों का सीजन फिर से लौट आएगा।

अगर आप या आपके परिवार में कोई इस साल विवाह के बंधन में बंधने जा रहा है, तो अप्रैल का महीना बहुत खास है। इस माह में विवाह के लिए कुल 9 शुभ दिन हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त और तिथियों के बारे में।

14 अप्रैल को समाप्त होगा खरमास

ज्योतिष गणना के अनुसार, 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को सुबह 9:38 बजे सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ खरमास का समापन हो जाएगा और सगाई, विदाई, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय शुरू हो जाएगा। मेष संक्रांति का दिन स्नान और दान-पुण्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

अप्रैल 2026 में विवाह मुहूर्त की लिस्ट 

तिथिदिनशुभ मुहूर्त का समयनक्षत्र तिथि    
15 अप्रैलबुधवारदोपहर 03:22 से रात 10:31 तकउत्तर भाद्रपद    वैशाख कृष्ण त्रयोदशी    
20 अप्रैलसोमवारसुबह 05:51 से शाम 05:49 तकरोहिणी    वैशाख शुक्ल तृतीया/चतुर्थी    
21 अप्रैलमंगलवारसुबह 05:50 से दोपहर 12:31 तकमृगशिरा    वैशाख शुक्ल पंचमी
25 अप्रैलशनिवाररात 02:10 से 26 अप्रैल सुबह 05:45 तकमघा    वैशाख शुक्ल दशमी
26 अप्रैलरविवारसुबह 05:45 से रात 08:27 तकमघा    वैशाख शुक्ल दशमी/एकादशी
27 अप्रैलसोमवाररात 09:18 से रात 09:36 तकउत्तराफाल्गुनी    वैशाख शुक्ल द्वादशी
28 अप्रैलमंगलवाररात 09:04 से 29 अप्रैल सुबह 05:42 तकहस्त    वैशाख शुक्ल त्रयोदशी
29 अप्रैलबुधवारसुबह 05:42 से रात 08:52 तकहस्त    वैशाख शुक्ल त्रयोदशी/चतुर्दशी

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 'अबूझ मुहूर्त'

अप्रैल महीने की सबसे विशेष तिथि 19 अप्रैल है। इस दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व है। शास्त्रानुसार, अक्षय तृतीया एक 'स्वयं सिद्ध मुहूर्त' है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। आपको बता दें, अक्षय तृतीया के दिन विवाह करने के लिए किसी भी पंचांग को देखने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें - 6500 mAh बैटरी वाले Oppo K14x 5G पर आया जबरदस्त ऑफर, अब मिल रहा बेहद सस्ता

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 16:06 IST