अपडेटेड 23 October 2024 at 10:23 IST
Ahoi Ashtami Vrat Niyam 2024: अहोई अष्टमी व्रत के नियम क्या हैं? जानें...
Ahoi Ashtami Vrat Niyam 2024: अहोई अष्टमी के व्रत को रखने के क्या नियम हैं और महिलाओं को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
Ahoi Ashtami Vrat Niyam 2024: अहोई अष्टमी का त्योहार संतानों को समर्पित है। इस दिन माताएं अपनी संतान की अच्छी सेहत और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और अपने बच्चों के लिए अहोई माता की पूजा भी करती हैं। बता दें कि यह व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह व्रत 24 अक्टूबर को रखा जा रहा है। ऐसे में इस व्रत को रखने के नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अहोई अष्टमी के व्रत (Ahoi Ashtami 2024) को रखने के क्या नियम हैं और महिलाओं को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
अहोई अष्टमी के नियम क्या हैं?
- बता दें कि अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान महिलाओं को अपने हाथ में सात प्रकार का अनाज जरूर रखना चाहिए और जब पूजा संपन्न हो जाए तो उसे अनाज को बाद में गाय को खिला देना चाहिए।
- इस पूजा से पहले गणेश भगवान का आवाहन करना चाहिए। उसके बाद ही अहोई अष्टमी की व्रत कथा पढ़नी चाहिए।
- बता दें कि अहोई अष्टमी के दिन घर परिवार के लोगों को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- बता दें कि यह व्रत तारे देखकर खोला जाता है। ऐसे में महिलाओं को तारे देखने से पहले किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त क्या है?
यदि शुभ मुहूर्त की बात करें तो बता दें कि इस साल ये त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। वहीं अष्टमी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर दिन बुधवार को रात 1:18 पर हो रहा है और इसका समापन 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार की रात 1:58 पर हो रहा है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, 24 अक्टूबर को यह त्यौहार मनाया जा रहा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 October 2024 at 10:23 IST