अपडेटेड 25 August 2025 at 17:17 IST

Garuda Puran: सुबह उठते ही दिन की ऐसे करें शुरुआत, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य, जीवन में होगा सब अच्छा ही अच्छा

Garuda Purana: गुरुड़ पुराण में दैनिक जीवन की बातों क बारे में विस्तार से जिक्र किया गया है। आपके दिन की शुरुआत कैसी होनी चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गुरुड़ पुराण के अनुसार दिन का आरंभ किस तरह करने से भाग्योदय हो सकता है?

Garuda Puran | Image: Meta Ai

Garuda Puran: सनातन धर्म में गुरुण पुराण में न केवल मृत्यु की घटनाओं के बारे में बताया गया है, बल्कि यह जीवन को सुख-समृद्धि और संतुलित बनाने में भी मदद करता है। इसमें जीवन की दिनचर्या, व्यवहार, आचरण और संस्कारों के महत्व को विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि हम दिन की शुरुआत सही तरीके से करें तो सोया हुआ भाग्य भी जाग सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसी 5 आदतों के बारे में बताएंगे, जिसे रोजाना सुबह ठने के बाद जरूर करना है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और भाग्योदय हो सकता है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठें

गरुड़ पुराण के अनुसार, दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में करनी चाहिए, जो सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटा पहले होता है। इस समय वातावरण शांत, पवित्र और ऊर्जा से भरपूर होता है। इस समय उठने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं और बुद्धि तेज होती है।

सुबह उठते ही अपनी हथेली को देखें

सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को देखकर ‘करदर्शन’ करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हथेली के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती माता और मूल में ब्रह्मा का वास होता है। इसलिए अपने दिन की शुरूआत अपनी हथेली को देखने के साथ करें और इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥

रोजाना स्नान करना

गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना स्नान करना चाहिए। शुद्ध शरीर में ही शुद्ध मन का वास होता है।

ये भी पढ़ें - Hartalika Teej Vrat Katha 2025: हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं जरूर पढ़ें व्रत कथा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

अपने आराध्य की पूजा करें

गरुड़ पुराण के अनुसार स्नान के बाद ध्यान, प्रार्थना या मंत्र जाप अवश्य करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है और हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

नाम जप जरूर करना चाहिए

गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति को अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। अगर आप नहीं पा रहे हैं तो आप केवल उनका नाम जप भी कर सकते हैं।

घर के बुजुर्गों को करें प्रणाम

घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गाय को रोटी खिलाएं

आप रोजाना गाय को रोटी खिलाएं। क्योंकि गौमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होती है। इनकी सेवा करने से भाग्योदय हो सकता है।

रोजाना किसी चीज का दान करें

हर दिन किसी भी एक चीज का दान जरूरतमंद को जरूर करें। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 August 2025 at 17:17 IST