अपडेटेड 24 July 2025 at 12:26 IST

Accident Dream: बार-बार सपने में एक्सीडेंट देखने का क्या है मतलब? कोई चेतावनी या किस्मत की ओर है इशारा

Accident Dream: क्या आपको भी कभी एक्सीडेंट होते हुए सपना आया है? आजकल कई लोग खुद को या फिर दूसरे को अपने सपने में एक्सीडेंट देखने की बात करते हैं। सपनों में एक्सीडेंट होते हुए देखना अब ट्रेंड में चल गया है, लेकिन साइकोलॉजिस्ट और एस्ट्रोलॉजर के लिए ये एक दिलचस्प टॉपिक बन गया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी के बारे में।

सपनों में एक्सीडेंट | Image: Freepik

Accident Dream: क्या आपको भी कभी एक्सीडेंट होते हुए सपना आया है? अगर आप अपने सपने में एक्सीडेंट होते हुए देखते हैं, वो भी एक बार नहीं कई बार तो आप अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं। आजकल कई लोग खुद को या फिर दूसरे को अपने सपने में एक्सीडेंट देखने की बात करते हैं। सपनों में एक्सीडेंट होते हुए देखना अब ट्रेंड में चल गया है, लेकिन साइकोलॉजिस्ट और एस्ट्रोलॉजर के लिए ये एक दिलचस्प टॉपिक बन गया है। ऐसे सपनों का मतलब क्या होता है? क्या यह कोई चेतावनी है या बस आपके दिमाग का बस भ्रम? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी के बारे में।

नींद में दिखे हादसे का क्या होता है मतलब?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बीते दिनों से एक जैसा एक्सपीरियंस शेयर करते नजर आए हैं। कई लोगों ने शेयर किया है कि उन्हें बार-बार एक्सीडेंट होते हुए सपने आते हैं। कुछ लोग इसे आने वाली कोई अनहोनी मान कर बैठे हुए हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे स्ट्रेस के बाद देखे गए सपने जैसा ट्रीट कर रहे हैं। अब सपनों के बारे में व्याख्या करने वाले साइकोलॉजिस्ट का मानना है कि हादसों से जुड़े सपने हमें हमारे सबकॉन्शियस माइंड में छिपे असुरक्षित स्थिति, डर या फिर किसी गिल्ट का प्रतीक माना जाता है। ज्यादातर साइकोलॉजिस्ट का मानना है कि अगर आप खुद का एक्सीडेंट होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि आप किसी फैसले को लेकर कंफ्यूज हैं। वहीं बार-बार ऐसे सपने आने का मतलब होता है कि व्यक्ति अपनी लाइफ के किसी पहलू से अपना बैलेंस खो रहा है।

क्या है एस्ट्रोलॉजर्स की राय?

एस्ट्रोलॉजर्स के मुताबिक सपनों का रिलेशन ग्रहों की चाल से भी जुड़ा हो सकता है। खासकर जब मंगल, राहु या शनि की दशा चल रही हो। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्सीडेंट का सपना किसी अशुभ घटना का संकेत नहीं बल्कि किसी आने वाली उलझन या मेंटल प्रेशर के संकेत हो सकते हैं। यह भी संभव है कि किसी ब्रह्म मुहूर्त या अमावस्या के आसपास देखे गए सपने का प्रभाव ज्यादा हो सकता है।

क्या हैं उपाय?

अगर आपको बार-बार एक्सीडेंट होने के सपने आते हैं तो यह आपकी लाइफ के किसी अनसुलझे प्रेशर या पछतावे की ओर इशारा कर सकता है। इस दौरान आप अपनी मेंटल हेल्थ और इमोशन्स पर ज्यादा ध्यान दें। योगा, मेडिटेशन और डायरी एंट्री करने से आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि सपनों का असर आपके पूरे दिन के स्केड्यूल को बिगाड़ रहा है तो किसी साइक्रैट्रिस्ट के पास जाकर सेशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Hariyali Amavasya पर इन 3 जगहों पर जलाएं दीपक, चमकेगी किस्मत

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 12:26 IST