अपडेटेड 9 December 2025 at 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: आज के दिन बढ़ेंगी कठिनाइयां या बनेंगे बिगड़े काम? जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Horoscope Today In Hindi: 9 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को शांत रहकर काम करने की जरूरत होगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें, दिन बेहतर बनेगा।

आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025 In Hindi: मंगलवार का दिन ऊर्जा, जोश और एक्शन का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन बजरंगबली की विशेष रूप से पूजा की जाती है। वहीं कुछ लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा, तो कुछ राशि के जातकों को अपने कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं कि 9 दिसंबर 2025 का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और परिणाम का है। किए गए प्रयास बड़े कामों को पूरा करवाएंगे। ऑफिस में आपकी प्लानिंग से सभी प्रभावित होंगे। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी, लेकिन पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस से बचें। इसके अलावा स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को सिंगार का सामान अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज निर्णय सोच-समझकर लें। कामकाज के बोझ से थोड़ा तनाव हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात मन को हल्का करेगी। यात्रा करने से पहले प्लानिंग जरूर करें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer)

आज पुराने बिगड़े काम बनने की पूरी संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: चावल का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

मंगलवार आपके लिए चुनौतियां ला सकता है। कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। आज के दिन आपका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको काम में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया आपको आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा परिवार में किसी से मतभेद दूर हो सकता है।
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई उपहार या शुभ सूचना मिल सकती है। शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने कामों में काफी सक्रिय रहेंगे। विरोधी भी आपकी बुद्धिमानी देखकर शांत रहेंगे। इसके अलावा धन लाभ की अच्छी संभावना है।
उपाय: काले तिल का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

थोड़ी थकान और मानसिक उलझन महसूस हो सकती है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। वहीं करियर में नए अवसर मिलेंगे। कामकाजी लोगों के लिए प्रमोशन या बोनस का योग बन रहा है। साथ ही, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान शनि को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी आवश्यक काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन खर्च नियंत्रित रखें।
उपाय: नीले रंग के कपड़े पहनें।

मीन राशि (Pisces)

आज भावनाओं में बहने की बजाय प्रैक्टिकल बनें। इससे आपके कामकाज में तेजी आएगी। वहीं छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी।
उपाय: भगवान विष्णु को पीली मिठाई अर्पित करें।

यह जरूर पढ़ें: Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य करेगा धनु की राशि में गोचर, जानें किन राशियों पर बरसेगी कृपा? होंगे मालामाल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 07:05 IST