अपडेटेड 9 August 2024 at 10:24 IST
Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, दूसरों को रहना होगा सावधान!
Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: आज का दिन वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए खास होने वाला है जबकि अन्य राशि वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: आज का दिन वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए खास होने वाला है जबकि अन्य राशि वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि वाले लोगों का दिन आज टेंशन भरा बीतेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है लेकिन साथ ही आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अपने करियर पर ध्यान दें। घर में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। माता-पिता की सलाह जरूर मानें और आज अपनी जिंदगी में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, आज के दिन व्यापारिक लेनदेन को लेकर थोड़ा संभलकर रहें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज किसी की बातों में आकर कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। आपके घर आज कोई मेहमान आ सकता है। रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। ऑफिस में सफलता पाएंगे।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज आपको अपने करियर में कामयाबी मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा खासा प्रॉफिट हो सकता है। घरवाले कोई गुड न्यूज सुना सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
सिंह राशि वाले लोग आज का दिन शानदार बीतेगा। ऑफिस में सम्मान मिलेगा और परिवारवाले भी अच्छी खबर सुना सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज थोड़ा खर्चा भी हो सकता है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुभ बीतने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो शानदार रहेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव होगा जो आपको हैरान कर देगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज का दिन मिला जुला बीतने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में भी दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में भी आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। कई दिनों से चल रही परेशान से आज आपको राहत मिल सकती है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बितेगा। बिजनेस में गुड न्यूज मिल सकती है। शाम को कहीं बाहर जा सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो आज गुड न्यूज मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ आज डिनर डेट पर जा सकते हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वाले लोग आज का दिन तनाव से भरा बीतेगा। पैसों को लेकर टेंशन में रहेंगे और कर्जा उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन अच्छा बीतेगा। ऑफिस में सीनियर्स से अच्छा फीडबैक मिलेगा।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
मकर राशिफल वाले लोगों के लिए आज का दिन मस्ती भरा बीतेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लीगल केस में फंसे हैं तो आपके हक में फैसला आ सकता है। लेनदेन से बचने की कोशिश करें। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशिफल के लिए आज का दिन लाभदायक बीतने वाला है। पर्सनल के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी अच्छा होगा। आज के दिन आप अपने घरवालों को अपने पार्टनर से मिलवा सकते हैं।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मीन राशिफल के लिए भी आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। ऑफिस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो निजी जिंदगी में थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेकर सावधानी बनाए रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 10:24 IST