अपडेटेड 6 December 2025 at 08:13 IST

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: शनिवार के दिन बढ़ेंगी कठिनाइयां या मेहरबान होंगे शनिदेव, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope In Hindi: आज के दिन अगर आप श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो शनिदेव की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। शनिवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है।

आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal In Hindi: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। कई लोगों के लिए ये दिन मेहनत, जिम्मेदारी और धैर्य की परीक्षा लेकर आता है, तो कई लोगों को उम्मीद से ज्यादा फल भी मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं आज 6 दिसंबर 2025 को आपका दिन कैसा बीतेगा।

मेष (Aries)

आज का दिन कामकाज में थोड़ी व्यस्तता वाला रहेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। आज के दिन आप अनावश्यक खर्चों से बचें।

वृषभ (Taurus)

आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से बहस होने की संभावना है, इसलिए शब्दों का सही इस्तेमाल करें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन (Gemini)

आज आपकी पर्सनैलिटी चमकेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नौकरी और बिज़नेस में नए अवसर मिल सकते हैं। आज रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कर्क (Cancer)

आज का दिन थोड़ा भावुक कर सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन ध्यान रखें किस्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी। बस अपने काम पर फोकस रखें।

सिंह (Leo)

आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिन्हें आप आसानी से निभा पाएंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी न बढ़ने दें।

कन्या (Virgo)

आज का दिन संतुलित रहेगा। परिवार और काम दोनों में तालमेल बैठाना आसान होगा। पैसे को सुरक्षित निवेश करने का सही समय है।

तुला (Libra)

आज आपका मन कहीं रोमांच या नए अनुभवों में लगा रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज पुराने पेंडिंग काम पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभ दिला सकती है। सेहत में हल्की परेशानी आ सकती है, ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius)

आज खुशियों से भरा दिन है। काम में सफलता मिलेगी और मन में उत्साह रहेगा। जिन कार्यों को लंबे समय से टाल रहे थे, उन्हें शुरू करने का सही समय है।

मकर (Capricorn)

शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में पदोन्नति या सराहना मिल सकती है। इसके अलावा घर में माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

आज सोच-समझकर फैसला लें। जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। बिज़नेस में बड़ा कदम उठाने से पहले सलाह जरूर लें। आज आपके दोस्त साथ देंगे।

मीन (Pisces)

आज आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी। कला, संगीत या किसी रचनात्मक काम में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रिश्तों में प्यार और समर्पण दिखाई देगा।

शनिवार का दिन हर किसी के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आता है। किसी के लिए मेहनत का फल, तो किसी के लिए सावधानी का संकेत है। धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

यह जरूर पढ़ें: Hans And Malavya Rajyog 2026: 500 साल बाद आए इस राजयोग से मिलेगी बड़ी सफलता और होगी पैसों की तंगी दूर, जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 08:13 IST