अपडेटेड 31 July 2025 at 07:11 IST

Aaj ka Rashifal: आज कुछ लोगों को मिलेगी बड़ी खुशी तो कुछ का होगा नुकसान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 31st July 2025: आज यानि 31 जुलाई का दिन 12 राशियों के लिए कैसे जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

aaj ka rashifal | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 31st July 2025: राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्धारित करता है। ऐसे में आज यानी 30 जुलाई दिन गुरुवार को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे… 

मेष राशि 

आज जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सूर्य भगवान को जल जरूर दें। 

वृषभ राशि 

आज शत्रु आप पर भारी हो सकते हैं। कार्यों में विघ्न आ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

मिथुन राशि 

आज प्रेम में तू तू मैं मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। लिखने पढ़ने में दिन गुजार सकते हैं। प्रेम व्यापार अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य भी ठीक है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

कर्क राशि 

आज स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति बेहद ही अच्छी हो सकती है। व्यापार में काफी लाभ हो सकता है। लाल वस्तुओं को अपने पास जरूर रखें। 

सिंह राशि 

आज रोजगार में तरक्की हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। रोजगार में तरक्की हो सकती है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल जरुर चढ़ाएं। 

कन्या राशि

आज कुटुंब में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। थोड़ी तबियत खराब हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

तुला राशि

आज आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। जो चाहे मिलेगा। जिस चीज की जरूरत होगी मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम जरूर करें।

वृश्चिक राशि

आज मन परेशान हो सकता है। खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। सर दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ मध्यम स्थिति रह सकती है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

धनु राशि

आज यात्रा के योग बन सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।

मकर राशि

व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट कचहरी में विजय मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

कुंभ राशि

भाग्य आपका साथ दे सकता है। कार्यों में विघ्न खत्म हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। पीली वास्तु को अपने पास जरूर रखें।

मीन राशि

आज चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार ठीक है। सफेद वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

ये भी पढ़ें - प्रेमानंद महाराज का कौन सा है वो बयान? जिस पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 July 2025 at 06:54 IST