अपडेटेड 29 January 2025 at 07:27 IST

Aaj ka Rashifal: आज ये राशियां न लें कोई रिस्क, व्यापार-नौकरी में हो सकता है नुकसान

Aaj ka rashifal 29th january 2025: आज यानी 29 जनवरी 2025 को 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से ...

आज का राशिफल | Image: freepik

Aaj ka rashifal 29th january 2025: बता दें कि ग्रह नक्षत्र की चाल पर हमारा राशिफल निर्धारित होता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आज यानी 29 जनवरी 2025 का राशिफल क्या है। यदि आप भी यही जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 29 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे... 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वहीं कोर्ट कचहरी में भी जा सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सूर्य भगवान को जल जरूर दें।

वृषभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आज यात्रा पर सोच समझ कर निकलें। भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें और रिस्क लेने से बचें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार सही है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बता दें कि आज चोट चपेट का हिस्सा बन सकते हैं। किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज अपने साथ-साथ अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी जरूर ध्यान दें। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरी में किसी प्रकार का रिस्क ना लें। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रेम संतान दोनों ही मध्यम रहेगा। व्यापार सही है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। हालांकि परिवार में तू तू मैं मैं भी हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य ऊपर नीचे हो सकता है। व्यापार सही है। शनिदेव को प्रणाम जरूर करें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातक भौतिक सुख प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा रह सकता है। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। नीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक आज नाक, कान, गला आदि समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। समय-समय पर जांच करवाएं। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संतान मध्यम रह सकता है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज बेचैनी का सामना कर सकते हैं। उनके शरीर में ऊर्जा का स्तर भी घटता बढ़ता रह सकता है। प्रेम संतान दोनों ही अच्छे रहेंगे। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बता दें कि आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। कोई डर सता सकता है। प्रेम संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार सही है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आय में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी ठीक है। शिवजी को जल जरुर चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें - Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? जानें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 07:27 IST