Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? जानें

Mauni Amavasya 2025: लोगों के मन में यह सवाल है कि मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Margashirsha Amavasya 2024 date
Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? जानें | Image: freepik

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर न केवल स्नान का महत्व है बल्कि इस दिन जप और तप भी श्रेष्ठ माने जाते हैं। कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति आज के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों जलों में स्नान करता है तो इससे उसे सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह कारण है कि इस दिन त्रिवेणी संगम में स्नान करना बेहद ही शुभ मानते हैं। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं। पढ़ते हैं आगे...  

मौनी अमावस्या पर क्या करें? 

बता दें कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में जरूर स्नान करें। आप चाहें तो त्रिवेणी संगम में भी स्नान कर सकते हैं। अब आप भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। फिर इस दिन का पूरा फल प्राप्त करने के लिए मौन व्रत रखें। साथ ही गरीब भूखे और जरूरतमंद लोगों को दान दें। आज के दिन दान का अनंत महत्व है। यह दिन पितरों को भी समर्पित है। ऐसे में इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष खत्म होता है। वहीं आज के दिन शिव जी को गंगाजल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भी पितरों को शांति मिलती है।

मौनी अमावस्या पर क्या ना करें? 

इस दिन किसी गलत शब्द का प्रयोग ना करें। इसके अलावा शमशान जैसी जगहों पर जाने से भी बचें। आज के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद का अपमान ना करें और मांस मदिरा, शराब, धूम्रपान आदि चीजों का सेवन भी करने से बचें। अगर आप मौन व्रत रख रहे हैं तो उस दौरान नाम जाप आप मन में कर सकते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - 28 या 29 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? इस दिन करें कुछ मंत्रों का जाप

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड