अपडेटेड 29 October 2025 at 07:15 IST

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज इन 5 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ; देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज बुधवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसे मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025 : ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से होता है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही सभी विघ्न दूर हो सकते हैं। अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज मेष राशि वालों का दिन 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली माना जा रहा है। आपके विरोधी परास्त होंगे। आपके काम में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आज वृषभ राशि वालों का दिन

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको काम के प्रति सजग रहने की जरूरत है। आपकी सेहत में भी पहले से सुधार होगा। आपको कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपकी सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी।

आज मिथुन राशि वालों का दिन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

आज कर्क राशि वालों का दिन 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। आपके परिजन आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सारी चीजें अच्छी तरह से चलेंगी।

आज सिंह राशि वालों का दिन 

सिंह राशि  के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। शाम का समय आप दोस्तों के साथ बिताएंगे। जिससे आपका मन खुश-मिजाज रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का  विशेष ध्यान रखना है।

आज कन्या राशि वालों का दिन 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आज आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बितेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

आज तुला राशि वालों का दिन 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आए के नए स्रोत मिलेंगे। सेहत में भी पहले से सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। विदेश व्यापार से आपको लाभ हो सकता है।

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन 

वृश्चिक राशि के जातकों  के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती है।

आज धनु राशि वालों का दिन 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। कानूनी फैसलों में जोखिम कदम उठाने से बचें। आपको पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें - Israel-Gaza : 3 हफ्ते भी नहीं चली ट्रंप की पीस डील, इजरायली सेना ने गाजा में बरसाया बारूद, 9 की मौत

आज मकर राशि वालों का दिन 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में शुभ परिणाम लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आज कुंभ राशि वालों का दिन 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं तो आपको उचित परिणाम मिल सकते हैं। कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज मीन राशि वालों का दिन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। अगर आप कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 October 2025 at 07:15 IST