Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: आज रविवार के दिन इन 6 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: आज रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन विधिवत रूप से सूर्यदेवता की पूजा-अर्चना करने से भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने विधान है। वहीं सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा माने जाते हैं। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से थकान या आलस्य महसूस कर रहे थे, तो आज सूर्य का प्रभाव आपको सक्रिय बनाएगा।शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।

वृषभ राशि 

आज आपको वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।बाहर के खान-पान से बचें।

मिथुन राशि 

व्यापारियों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पार्टनर के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।पक्षियों को दाना डालें।

कर्क राशि 

आज का दिन भावुकता से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि 

सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे।

कन्या राशि 

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन समस्याओं का हल निकाल लेंगे। छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं।

तुला राशि 

खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि 

सूर्य का गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु राशि 

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पिता के सहयोग से बड़ा लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि 

अनुशासन और कड़ी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि 

सामाजिक दायरे में आपकी पहचान बढ़ेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। सूर्यदेव की कृपा से शरीर निरोगी रहेगा।

मीन राशि 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक हो सकती है। शाम को योग या ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Delhi: कुमार विश्वास से राघव चड्ढा तक... अन्ना आंदोलन से निकली AAP में कब-कब हुई बगावत, अबतक कौन-कौन नेताओं ने छोड़ा केजरीवाल का साथ?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 07:00 IST