अपडेटेड 24 December 2024 at 07:15 IST

Aaj ka Rashifal: आज ये लोग करें अपने खर्चों पर नियंत्रण, वहीं कुछ को मिलेगा मेहनत का फल

Aaj ka Rashifal 24th December 2024: 24 दिसंबर यानि आज 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। जानते हैं इस लेख के बारे में...

Aaj ka Rashifal 24th December 2024 | Image: Freepik

Aaj ka Rashifal 24th December 2024: 24 दिसंबर यानी आज दिन मंगलवार को आपका दिन कैसा जाने वाला है यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आपको आज का राशिफल बताया जा रहा है। जानते हैं इसके बारे में.…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज का दिन उनके लिए सामान्य रहने वाला है। वे शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रह सकते हैं। आज मानसिक तनाव से बचने के लिए भी आराम करने की कोशिश करें। लोग आज के दिन हरी वस्तु का दान जरूर करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों को बता दें कि आज उनका स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार सही रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य भी मध्यम रह सकता है। ऐसे में अपने पास हरी वस्तु को जरूर रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को बता दें कि आज वे किसी क्लेश का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहें। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। आज के दिन काली जी को प्रणाम जरूर करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बता दें कि आज वे अधिक खर्च करने से बचें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यक्ति को आंख, नाक या गले की परेशानी हो सकती है। ऐसे में लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को बता दें कि आज धन हानि के संकेत नजर आ रहे हैं। वहीं ये लोग मुख रोग का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन व्यापार सही रह सकता है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बता दें कि आज वे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य भी कुछ हल्का रह सकता है। प्रेम संतान मध्यम रह सकता है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज सिर दर्द का शिकार हो सकते हैं। वहीं उन्हें आंखों से संबंधित समस्या भी हो सकती है। धन हानि से बचें। किसी को उधार देने से भी बचें और अधिक खर्च करने से भी बचें। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

वृश्चिक राशि

इन जातकों को बता दें कि आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम, संतान मध्यम रह सकता है। व्यापार भी मध्यम रह सकता है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक कोर्ट कचहरी से बच सकते हैं। हालांकि आज के दिन व्यापार में नई शुरुआत ना करें। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को बता दें कि आज स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। यात्रा करने से बचें। वरना कष्ट महसूस हो सकता है। आज अपमान भी हो सकता है। अपमानित होने का डर सता सकता है। स्वास्थ्य, व्यापार सही हैं। काली मां को प्रणाम जरूर करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक किसी चोट या चपेट का हिस्सा हो सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। स्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक अपने स्वास्थ्य से संबंधित समस्या महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ पा सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम हो सकता है। हरी वस्तु का दान आज जरूर करें।

ये भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में रखीं इन चीजों को बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 07:13 IST