अपडेटेड 22 June 2025 at 08:07 IST

Rashifal: ये आज न जाएं किसी यात्रा पर, निवेश से भी बचें, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 22nd June 2025: 12 राशियों का आज का दिन यानी 22 जून का कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Aaj ka Rashifal 22nd June 2025: 12 राशियों का आज का दिन यानी 22 जून का कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से... | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 22nd June 2025: बता दें कि 12 राशियों का दिन आज का कैसा जाएगा इसका आकलन नक्षत्र की चाल के आधार पर करते हैं। 22 जून यानी आज कौन सी राशियां अपना दिन बचकर निकालें और किन के लिए अच्छा होगा, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज यानी 22 जून का दिन 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे...

मेष राशि

इन जातकों को बता दें कि आज आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रह सकती है। जीवन साथी का साथ मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। धर्म-कर्म का हिस्सा बन सकते हैं।

वृषभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशी आएंगी। ऑफिस में बड़ों का सहयोग मिलेगा। मन शांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। थोड़ा सतर्क रहें।

मिथुन राशि

इन जातकों को बता दें कि आज दोस्तों के साथ समय बिता पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। आर्थिक रूप से उतार चढ़ाव भी रह सकता है। हालांकि जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क राशि

इन जातकों को बता दें कि आज मानसिक तनाव रह सकता है। ऐसे में इसे दूर करें। किसी को अपने निजी बातें ना बताएं। प्रेमी के साथ जीवन अच्छा जाएगा। जैसे-जैसे दिन निकलेगा वैसे-वैसे परिणाम भी अच्छे मिलेंगे।

सिंह राशि

इन जातकों को बता दें कि आज व्यक्तित्व चमक सकता है। विद्यार्थी के लिए अच्छा दिन है। एक दूसरे का नजरिया समझें। परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। पर्सनल स्पेस के महत्व को जानें। आज आपको काफी खाली समय भी मिल सकता है। ऐसे में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं।

कन्या राशि

आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रित रखें। किसी भी नकारात्मक सोच को ना आने दें। लंबा निवेश करने से बचें। बाहर जाकर दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। बेरोजगार जातकों को आज मनचाही नौकरी ना मिलने के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

इन जातकों को बता दें कि धन की स्थिति अच्छी है। अपनों का साथ मिलेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी होगी। किसी इंसान से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिन अनुभव कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि

इन जातकों को बता दें कि आज आपकी सेहत अच्छी रह सकती है। अपनों का साथ मिल सकता है। निवेश का रिटर्न अच्छा मिल सकता है। उधार पर पैसा ना लें। आज किसी बड़ी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। यात्रा पर न जाएं।

धनु राशि

आज का दिन तनाव मुक्त रहने वाला है। किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक जीवन अच्छा जाएगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मकर राशि

आज कोई इच्छा पूरी होगी। शुरुआत में धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। कामकाजियों के लिए अच्छा दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों के साथ लेनदेन में सतर्कता बरतें।

कुंभ राशि

आज खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि जैसे दिन निकलेगा वैसे-वैसे खर्चे कम भी होंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन राशि

इन जातकों को बता दें कि आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वित्तीय सुधार हो सकता है। करियर में उन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी से सरप्राइज मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Vastu Shastra: घर के मेन गेट पर रखें ये 4 चीज़ें, लाती है खुशहाली

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 June 2025 at 08:07 IST