Vastu Shastra: घर के मेन गेट पर रखें ये 4 चीज़ें, वास्तु के अनुसार घर में लाती है खुशहाली
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कौन सी 4 चीजें रखना शुभ माना जाता है, जो सुख-समृद्धि लाती हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Main Door Vastu: घर के मुख्य द्वार को लक्ष्मी माता के आगमन का रास्ता बताया जाता है, इसलिए घर की एंट्री से जुड़े वास्तु की ओर ध्यान दें तो घर में खुशहाली के दरवाजे खुल सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबित, आपके घर के प्रवेश का रास्ता समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक भी माना है। इसलिए घर के मुख्य द्वार की दिशा और वहां रखी जाने वाली चीजें भी खास महत्व रखती हैं। यदि आप भी अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो जानिए कौन सी 4 चीजें हैं जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर रखना शुभ माना जाता है।
1. गणपति की मूर्ति
गणपति को विघ्नहर्ता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर गणपति की मूर्ति रखना घर में सुख-समृद्धि और आशीर्वाद का मार्ग खोलता है। खासकर, गणेश चतुर्थी और बाकी धार्मिक अवसरों पर यह बेहद शुभ माना जाता है।
2. मां लक्ष्मी के पदचिन्ह
वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद घर में धन, ऐश्वर्य और सुख-शांति लाने का कारण होता है। घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिन्ह छापने से घर में लक्ष्मी का वास माना जाता है। दीवाली के वक्त यह परंपरा और भी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है।
3. स्वास्तिक का चिन्ह
स्वास्तिक, भारतीय संस्कृति में शुभता का प्रतीक है और वास्तु शास्त्र में इसे नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। लाल रंग से बने स्वास्तिक का चिन्ह मुख्य द्वार पर रखना घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है और समृद्धि की प्राप्ति में सहायक होता है।
Advertisement
4. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे सकारात्मकता और शांति का प्रतीक भी माना जाता है। घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और घर के सदस्य मानसिक शांति का अनुभव करते हैं। इसके अलावा वास्तु के अनुसार, खास अवसरों पर जैसे दीवाली पर घर के मुख्य द्वार पर जल से भरा मंगल कलश रखना भी शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रखने और घर में सकारात्मकता बनाए रखने का एक प्रभावी तरीका है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार पर रखी जाने वाली वस्तुओं का गहरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। यदि आप इन वस्तुओं का सही तरीके से उपयोग करते हैं, तो यह आपके घर में खुशहाली, समृद्धि और शांति का संचार कर सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी केवल धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है, इसलिए इसे ध्यान से अपनाएं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाएं।
Advertisement
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)